{"_id":"6a3d832456869b75ff05bef1","slug":"painter-murdered-by-having-his-throat-slit-body-dumped-in-gauri-minor-canal-chandauli-news-c-189-1-svns1013-150490-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पेंटर की गला रेतकर हत्या, शव गौरी माइनर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पेंटर की गला रेतकर हत्या, शव गौरी माइनर में फेंका
विज्ञापन
महेवा में शव मिलने के बाद जुटी भीड़। संवाद
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गौरी माइनर में बृहस्पतिवार को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी राजेश (40) का शव पाया गया। युवक का गला धारदार हथियार से रेता गया था। वहीं, पुलिया से लेकर माइनर तक खून फैला हुआ था। राजेश पेशे से पेंटर था। घटना की जानकारी पाकर सीओ, एडिशनल एसपी पहुंचे। मौका मुआयना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महेवां गांव के पास बृहस्पतिवार को सुबह ग्रामीण टहलने निकले तो माइनर के पुल पर खून के धब्बे दिखाई दिए। शक होने पर लोगों ने पुल के नीचे झांककर देखा तो माइनर में एक युवक का शव पड़ा था। उसकी गर्दन पर गहरे कट के निशान थे। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अलीनगर थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ल भी टीम के साथ पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
इसके बाद पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त मुगलसराय कोवताली क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी राजेश के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह पेंटिंग का काम करता था और बृधवार को दोपहर में काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन रात में वापस नहीं आया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह उसका शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। आशंका जताई जा रही है कि पुल पर ही वारदात को अंजाम दिया गया होगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और उसके अंतिम लोकेशन की जांच कर रही है।
मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि महेवा गौरी माइनर से एक युवक का शव मिला है, जिसकी शिनाख्त हो गई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।