फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Paddy crops vulnerable to scorching disease, farmers spray medicine

झुलसा रोग की चपेट में धान की फसल, दवाओं का छिड़काव करें किसान

Fri, 25 Sep 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Paddy crops vulnerable to scorching disease, farmers spray medicine
चंदौली। दिन में अधिक तापमान, रात में सामान्य तापमान होने तथा आद्रता बढ़ जाने से धान की फसल झुलसा रोग और दीमक की चपेट में आ गई है। फसल में लगे इन रोगों से मुक्ति पाने के लिए किसानों ने तत्परता नहीं दिखाई तो धान की 60 फीसद फसल खराब हो जाएगी। कृषि वैज्ञानिकों ने तेजी से फैलने वाले इन रोगों से छुटकारा पाने के लिए किसानों को रासायनिक दवाओं के छिड़काव की सलाह दी है।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ अभय दीप गौतम ने कहा कि धान की फसल में तना छेदक व झुलसा रोग की समस्या उत्पन्न हुई है। इससे बचाने के लिए दवाओं का छिड़काव करना होगा। इस रोग से पौधाें का विकास रुक जाता है। इसके रोकथाम के लिए कार्बोफ्यूरान थ्री जी 20 किग्रा प्रति हेक्टेयर की दर से तीन से पांच सेमी स्थित पानी या काप्टाप हाइड्रोक्लोराइट 4 प्रतिशत 18 किग्रा प्रति लीटर की दर से तीन से पांच सेमी पानी में छिड़काव करना चाहिए। स्प्रे करने के लिए किसान भाई कारटॉप 50 डब्लू.पी. 800 ग्राम हेक्टयर या क्लोरोपाइसीफास का प्रयोग 300 से 400 लीटर पानी में घोल बनाकर कर सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक अभयदीप गौतम झुलसा रोग के लक्षण पत्तियों पर दिखाई पड़ते हैं। पत्तियों पर छोटे-छोटे भूरे और काले रंग के दाने दिखाई देते हैं जिन्हे स्कलेरोपियम कहते हैं। ये हल्का झटका लगने पर नीचे गिर जाते हैं। ये अधिक होने पर पत्तियां खराब हो जाती हैं और पौधे झुलसे हुए प्रतीत होते हैं। इस रोग से 50 प्रतिशत तक नुकसान हो सकता है। इसके नियंत्रण के लिए प्रोपिकोनाजोया हेक्साकोनाजोल की 2 मिली मात्रा प्रति लीटर घोल बनाकर छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed