फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Oxygen train welcomed with 'Jitega Bharat' slogan

‘जीतेगा भारत’ नारे के साथ ऑक्सीजन ट्रेन का हुआ स्वागत

Sat, 24 Apr 2021 05:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
Oxygen train welcomed with 'Jitega Bharat' slogan
पीडीडीयू नगर। बोकारो से ऑक्सीजन लेकर आए ऑक्सीजन रेल का स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीतेगा भारत नारों के साथ स्वागत किया गया। आधी रात के वक्त दस मिनट के ठहराव के बाद ऑक्सीजन रेल लखनऊ के लिए रवाना हुई। इस दौरान स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। देश में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए रेलवे ने ऑक्सीजन रेल चलाने का निर्णय लिया। इसके तहत लखनऊ से तीन टैंकर लेकर ऑक्सीजन रेल 21 अप्रैल को बोकारो के लिए रवाना हुई थी। शनिवार को टैंकर में ऑक्सीजन लेकर ट्रेन चली। ट्रेन को जल्दी से जल्दी और सुरक्षित तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से रेलवे ने पर्याप्त इंतजाम किए थे। सुरक्षा के मद्देनजर डीजल इंजन ट्रेन के जरिए ले जाया गया। इसके अलावा रेल रूट से गुजरने वाले ओएचई वायर में भी इलेक्ट्रीक सप्लाई को रोका गया है ताकि टैंकर की अधिक हाइट की वजह से कोई दुर्घटना न हो सके। हर स्टेशन पर ऑक्सीजन एक्सप्रेस का स्वागत किया गया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस के स्वागत की तैयारी शाम से ही शुरू हो गई थी। ऑक्सीजन लेकर एक्सप्रेस ट्रेन रात 12.23 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। यहां पर पहले से मौजूद रेलवे के स्टेशन अधीक्षक, आरपीएफ इंस्पेक्टर और टीटीई ने ट्रेन का स्वागत किया। सभी लोगों ने हाथों में जीतेगा भारत और इंडिया विल विन स्लोगन लिखे बैनर टांग रखे थे। लगभग 10 मिनट स्टेशन पर रूकने के बाद ट्रेन वाराणसी के रास्ते लखनऊ के लिए रवाना हुई। इस दौरान स्टेशन मास्टर सुमन कुमार, आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार, एसआई बाल गंगाधर, अश्वनी कुमार, अमरजीत दास, विजय कुमार गौड़, अमरजीत यादव के साथ जीआरपी कर्मी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed