फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One month salary of seven ANM stopped due to non-delivery

Chandauli News: प्रसव नहीं होने पर सात एएनएम का एक माह का वेतन रोका

Thu, 24 Aug 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
One month salary of seven ANM stopped due to non-delivery
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन आधा दर्जन सब सेंटरों पर संस्थागत प्रसव नहीं कराए जाने की जानकारी मिलने से नाराज सीएचसी अधीक्षक डाॅ. संजय यादव के निर्देश पर लापरवाही बरतने वाली सात एएनएम का एक माह का वेतन रोक दिया गया है। वही सेंटरों से लक्ष्य के सापेक्ष प्रसव नहीं होने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


सीएचसी से संबद्ध मांटीगांव, चांदपुर, घूस, नोनार, सेवखर कला, दिघवट व मनिहरा सब सेंटरों पर पिछले माह एक भी संस्थागत प्रसव नहीं हुआ है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नाराज हैं। सरकारी अस्पतालों में प्रसव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार बेहतर सेवा प्रदान की जा रही है। इसके बावजूद संस्थागत प्रसव की प्रगति रिपोर्ट सब सेंटरों पर शून्य है। समीक्षा के दौरान प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर सभी सात सेंटर पर तैनात एएनएम का एक माह का वेतन रोक दिया गया है। इसके अलावा सब सेंटरों पर प्रसव लक्ष्य के सापेक्ष कम होने पर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय यादव ने बताया कि प्रसव सुविधा का लाभ नहीं मिलने की जानकारी पर संबंधित क्षेत्र की एएनएम का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed