फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One killed, six injured in road accident

सड़क हादसे में एक की मौत, छह घायल

Thu, 12 Mar 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
One killed, six injured in road accident
पीडीडीयू नगर। होली की खुमारी में तीन दिनों के भीतर जिलेभर में सोमवार की देर रात हुए विभिन्न सड़क हादसों में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में एक की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया वहीं घायलों को उपचार निजी व सरकारी चिकित्सालयों में कराया गया।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंदासी पुलिस चौकी के समीप बुधवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे एक बाइक अचानक से डिवाईडर से टकरा गई। जिससे उसपर सवार दुलहीपुर निवासी रिंकू भारद्वाज (28), राहुल (27) व पवन गौड़ (26) घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को दुलहीपुर स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां दो लोगों को हल्की चोट के प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। वहीं गंभीर चोट के कारण रिंकू का उपचार अभी भी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

पड़ाव संवाददाता के अनुसार सोमवार की देर रात मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौरहट गांव के समीप पड़ाव-रामनगर मार्ग पर एक वाहन की चपेट में आकर कुंडा खुर्द गांव निवासी छोटे लाल यादव (38) की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। छोटे लाल यादव वाराणसी के सुंदरपुर में मिठाई की दुकान पर काम करते थे और देर रात साइकिल से घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलिया संवाददाता के अनुसार चकिया कोतवाली क्षेत्र के बसाढ़ी गांव के समीप सोमवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। एक बाइक पर सवार खरौझा गांव निवासी दलसिंगार सिंह (32) व रामाश्रय सिंह (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उपचार के लिए दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर दिया। लोगों के अनुसार दोनों लोग सैदूपुर बाजार आए थे और वहां शराब का सेवन बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी प्रकार चकिया कोतवाली क्षेत्र के बरहुआ गांव में मंगलवार की शाम होली की मस्ती में लोग सड़क पर नाच रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार भटपुरवां गांव निवासी राजेश ने बरहुआ गांव निवासी अरविंद (40) की बाइक से टक्कर मार दी और उसे घसीटते हुए कुछ दूर ले गया। बाद में ग्रामीणों ने दौड़कर उसे बचा लिया और बाइक सवार की जमकर धुनाई कर दी। बाद में लोगों ने बीच बचाव कर मामले को रफादफा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed