फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One killed, 23 injured in road accidents

Chandauli News: सड़क हादसों में एक की मौत, 23 घायल

Sat, 10 May 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
One killed, 23 injured in road accidents
जिले में 12 घंटे में तीन स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 23 लोग घायल गए।
विज्ञापन

पहली घटना पड़ाव में सूजाबाद पुलिस पिकेट के समीप हुई। यहां बृहस्पतिवार की रात में डिवाइडर से स्काॅर्पियो के टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए।
दूसरी घटना अलीनगर थाने के नसीरपुर पट्टन गांव के समीप हुई। ट्रक के धक्के से ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार सात श्रमिक घायल हो गए। सभी घायल राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती है। श्रमिक ट्रैक्टर पर सवार होकर चौबेपुर वाराणसी से बबुरी जा रहे थे।
विज्ञापन

वही, बलुआ थाने के भलेहटा गांव में पोल्ट्री फाॅर्म के पास शुक्रवार सुबह को पिकअप पलटने से नौ महिलाएं जख्मी हो गईं।
मां का ऑपरेशन कराकर लखनऊ से लौट रहा था सलाउद्दीन पड़ाव : स्थानीय चौराहे पर सूजाबाद पिकेट पुलिस के समीप बृहस्पतिवार की रात राजघाट पुल से उतरते समय स्काॅर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हाे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजा सजाउद्दीन ने बताया कि मुगलसराय कोतवाली के मोहम्मदपुर मलोहर गांव निवासी सलाउद्दीन (50) की माता शकीना बेगम (70) को पथरी हो गया था।
सलाउद्दीन अपनी मां की पथरी का ऑपरेशन लखनऊ में कराने के बाद बृहस्पतिवार की रात स्कॉर्पियों से घर लौट रहा था। वाहन सलाउद्दीन ही चला रहा था। बताया कि स्काॅर्पियो में मेरे साथ सलाउद्दीन की बहन गुड़िया (37), मुन्नी (35), भांजा अद्दा (5) और भांजी अफिया (4) वर्ष सवार थे।
राजघाट पुल से उतरते समय सूजाबाद पुलिस पिकेट के पास स्काॅर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सूजाबाद पुलिस ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और समीप के निजी अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सलाउद्दीन को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बीएचयू ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. कलीम ने बताया कि घटना में घायल दो लाेगों की हालत अभी भी गंभीर है। वहीं प्राथमिक उपचार कर चार लोगों को छोड़ दिया गया है।
परसिया गांव में मिर्च तोड़ने जा रही थीं महिलाएं : चहनिया बलुआ थाने के भलेहटा गांव में पोल्ट्री फार्म के पास शुक्रवार को पिकअप पलटने से नौ महिलाएं घायल हो गईं। महिलाएं मिर्च तोड़ने जा रही थीं।
लोग घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चार की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भलेहटा गांव निवासी नौ महिलाएं पिकअप पर सवार होकर परसिया गांव में मिर्च तोड़ने जा रही थीं। सुबह दस बजे के करीब गांव में पोल्ट्री फार्म के समीप पिकअप पलट गया।
ग्रामीणों ने महिलाओं को वाहन से बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर मोहरगंज पुलिस चौकी इंचार्ज अमित मिश्र, प्रधान आशुतोष सिंह मौके पर पहुंच गए। निजी वाहनों से घायल ज्योति कुमारी (16), इंदू देवी (45), बिंदा देवी (46), रेखा कुमारी (15), अर्चना कुमारी (16), आशा देवी (46), भागीरथी देवी (50), गुलाबी देवी (55), चंद्रवासा देवी (60) को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चंद्रवासा देवी, गुलाबी देवी, रेखा कुमारी और ज्योति की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष डॉ. आशीष मिश्र ने बताया कि पिकअप भलेहटा गांव निवासी अजय चला रहा था। उसकी लापरवाही को पिकअप पलटा है। पिकअप को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed