फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   On the occasion of Rangbhari Ekadashi, a festival of colours was organized at Mahua Baba Ashram

Chandauli News: रंगभरी एकादशी पर महुआ बाबा आश्रम में हुआ रंगोत्सव का आयोजन

Tue, 11 Mar 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of Rangbhari Ekadashi, a festival of colours was organized at Mahua Baba Ashram
चकिया। रंगभरी एकादशी पर सेवा भारती की तरफ से संचालित महुआ बाबा सेवा आश्रम जमसोती में सोमवार को गीत संगीत के साथ रंगोत्सव का आयोजन किया गया। रंगोत्सव में संगीत के कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति में रंगों का आध्यात्मिक महत्व है। इन्हीं रंगों के आधार पर शौर्य, स्वाभिमान, करुणा व प्रेम को इंगित किया गया है। इसलिए होली के अवसर पर रंगोत्सव का आयोजन होता है। उन्होंने रंगभरी एकादशी के दिन रंगोत्सव के आयोजन के महत्व पर भी प्रकाश डाला। रामायण परिवार काशी, मिर्जापुर और चंदौली के संस्थापक आचार्य शांतनु महाराज के नेतृत्व में आदिवासी महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के साथ भाजपा नेताओं ने गुलाब के फूल व अबीर- गुलाल से होली खेली। साथ ही एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। शांतनु महाराज द्वारा गीत भी गाए गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सारांश केसरी, बादल सोनकर, जीत मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed