फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   On the birthday of former CM, the sapiens planted a saplingOn the birthday of former CM, the sapiens planted a sapling

पूर्व सीएम के जन्मदिन पर सपाईयों ने लगाया पौधा

Thu, 01 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
On the birthday of former CM, the sapiens planted a saplingOn the birthday of former CM, the sapiens planted a sapling
चंदौली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय परिसर में पौधरोपण व केक काट कर धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की। उत्साहित सपाइयों ने अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव ने कहा कि सपा को पुन: सत्ता में वापस करना है अखिलेश के जन्मदिन को मनाना सार्थक होगा। इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि सरकार बनाने के लिए हम सभी को गांव के गरीब किसान, नौजवान के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को रखना होगा। वहीं दूसरी ओर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों में फल वितरण कर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस दौरान सत्यनारायण राजभर, बब्बन चौहान, योगेंद्र यादव चकरु, रमेश यादव, मुकेश यादव, मयंक सिंह यादव, परवेज अहमद,नफीस अहमद, जयप्रकाश यादव, बृजेश यादव, सुरेंद्र यादव सहित तमाम सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed