फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   on earth day decided to plantation in chandauli

पृथ्वी दिवस पर पौधे लगाने का संकल्प लिया

Wed, 22 Apr 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
on earth day decided to plantation in chandauli
कदवा। क्षेत्र के जलालपुर स्थित मां काली मंदिर प्रांगण में बुधवार को सामाजिक संस्था अंकुर वेलफेयर सोसायटी की ओर से विश्व पृथ्वी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें लगातार बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने पृथ्वी के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का भी संकल्प लिया। गोष्ठी में संस्था के सचिव अजय सिंह ने कहा कि पृथ्वी पर मानव जाति ने प्राकृतिक संपदा का आवश्यकता से अधिक दोहन कर लिया है। पृथ्वी से खिलवाड़ मानव जीवन के लिए हानिकारक है। अगर इस पर अभी से ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो सकता है। कहा कि पृथ्वी सुरक्षित रहेगी तभी मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का अपील किया। गोष्ठी में लालमनी देवी, अंबरीश सिंह, विपिन बिहारी सिंह, लाल बिहारी, रणवीर, रणजीत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed