फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Officers alert for bird flu investigation

बर्ड फ्लू की जांच के लिए अफसरों को किया सचेत

Fri, 15 Jan 2021 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Officers alert for bird flu investigation
चंदौली। बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन काफी सर्तक हो गया है। बर्ड फ्लू का मामला सामने आया तो संबंधित इलाके के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी पोल्ट्री फार्मों के मुर्गी-मुर्गियों को दफन कर दिया जाएगा। सरकार संचालकों को मुर्गियों की कीमत देगी। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निगरानी समिति की बैठक में विशेष सतर्कता बरतने के साथ उक्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोल्ट्री फार्म में जाने से पहले मास्क जरूर लगा कर जाएं जूता पहने
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले में स्थित सभी छोटे-बड़े पोल्ट्री फार्म पर नजर रखी जाए। किसी भी पक्षी में बर्ड फ्लू के लक्षण दिखे तो टास्क फोर्स तत्काल सूचित करे। किसी इलाके में बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत होती है तो एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी पोल्ट्री फार्म के मुर्गे-मुर्गियों को मारकर जमीन में दफना दिया जाए। लोक निर्माण विभाग गड्ढा खोदवाने के लिए जेसीबी व मजदूरों की व्यवस्था करेगा। पोल्ट्री फार्म में जांच के लिए जाएं तो मास्क जरूर लगाएं। वहीं अलग कपड़ा और जूता पहन कर ही जाएं। वन विभाग बाहर से उड़कर आने वाले आप्रवासी पक्षियों पर निगरानी रखे। यदि कहीं अचानक अधिक संख्या में पक्षियों की मौत हो तो मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सूचित करें। गैर जनपद से पक्षियों को जिले में लाना पूरी तरह से प्रतिबंधित हो चुका है। ऐसे में जिले की सीमा पर पक्षियों के वाहनों पर नजर रखी जाए। थाना व चौकी पुलिस को इसको लेकर अलर्ट कर दिया जाए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसपी पांडेय ने बताया कि वर्ड फ्लू आर्थो मिक्सो वायरस से फैलता है। इससे पक्षियों को सांस लेने में तकलीफ होती है। मुर्गियों से वायरस का संक्रमण मनुष्यों में फैलता है। इस दौरान सीडीओ अजितेंद्र नारायण, सीएमओ डा. आरके मिश्रा, एडीएम अतुल कुमार, पीडी सुशील कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed