{"_id":"60ef1e7b8ebc3eed4171847b","slug":"now-the-village-head-will-cooperate-with-the-health-department-in-getting-the-ayushman-card-made-chandauli-news-vns6004520199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आयुष्मान कार्ड बनवाने में ग्राम प्रधान करेंगे स्वास्थ्य विभाग का सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आयुष्मान कार्ड बनवाने में ग्राम प्रधान करेंगे स्वास्थ्य विभाग का सहयोग
विज्ञापन
चंदौली। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डेन कार्ड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुस्त होने से जरूरतमंदों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान गोल्डेन कार्ड योजना को गति देने के लिए अब प्रधानों का सहयोग लेने की रणनीति तैयार की है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग निर्वाचित प्रधानों को बधाई पत्र भेज उनसे योजना के लाभार्थियों को चिह्नित कर उनका पंजीकरण कराने की अपील किया है।
जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड का टीका लगाने के दौरान आयुष्मान के लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें उन लोगों को योजना का पात्र माना जा रहा, ंजिन्हे सामाजिक, आर्थिक जनगणना की सूची में शामिल किया गया है। आयुष्मान योजना के जिला प्रबंधक अभिनव श्रीवास्तव ने बताया की जन सेवा केंद्र के माध्यम से पात्रों का गोल्डेन कार्ड बनाया जा रहा है। इसके लिए अब प्रधानों को बधाई पत्र भेजकर उनसे गांव में मौजूद पात्रों को चिन्ह्ति कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने के लिए उनका पंजीकरण कराने की अपील की गई है। अभिनव श्रीवास्तव की मानें तो पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किसी भी जनसेवा केंद्र से निशुल्क किया जा सकता है। चंदौली।
जिले में आयुष्मान योजना के तहत 1.24 लाख परिवार का पंजीकरण कर उन्हे योजना में शामिल किया गया है। जिसमें 71000 लाभार्थियों का आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाया गया है। योजना से आच्छादित परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए तक नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। इसका लाभ उठाने के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान व मुख्यमंत्री जन आरोग्य के तहत गोल्डेन कार्ड होना जरूरी है। सीएमओ डा. वीपी द्विवेदी ने बताया कि आयुष्मान योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ सीएचसी और सहज जनसेवा केंद्रों पर पंजीकरण कराने के बाद मिलेगा। पंजीकरण कराने के बाद लाभार्थी को गोल्डेन कार्ड जारी किया जाएगा। इसके बाद लाभार्थी परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख तक नि:शुल्क उपचार करा सकता है।