फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now CHO will have to make online attendance

अब सीएचओ को लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी

Sun, 06 Nov 2022 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Now CHO will have to make online attendance
कंदवा। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सीएचओ (कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर) को अब ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक ने सीएमओ को पत्र भेजकर अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है। मिशन निदेशक अर्पणा उपाध्याय ने कहा है कि आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भारत सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। जनसमुदाय को उनके घर के समीप गुणवत्तापरक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उपकेंद्र स्तरीय वेलनेस सेंटरों पर कम्युनिटी हेल्थ आफिसर की तैनाती की गई है। उपकेंद्र पर सुबह 9.30 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नियमित कार्य हो रहे हैं। पत्र के अनुसार वर्तमान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति डिजिटलाइज किए जाने के लिए अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम एप्लीकेशन विकसित किया गया है। ऐसे में अब सीएचओ की उपस्थिति ऑनलाइन एप के जरिए होगी। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने कहा कि सभी सीएचओ को इसका प्रशिक्षण मिल चुका है। एक नवंबर से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था शुरू भी हो चुकी है। वर्तमान में क्षेत्र के 16 गांवों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित हो रहे हैं। बरहनी विकास खंड के अरंगी, रामपुर, लक्ष्मनपुर, भतीजा, जेवरियाबाद, भतीजा, सोगाई, भुजना, चारी, तेंदुहान,पौनी, छतेम गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed