फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now basic teachers will not be able to take leave after school opens

अब स्कूल खुलने के बाद छुट्टी नहीं ले सकेंगे बेसिक शिक्षक

Wed, 21 Jul 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Now basic teachers will not be able to take leave after school opens
पीडीडीयू नगर। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक स्कूल खुलने के बाद उस दिन के अवकाश के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। अब शिक्षकों को स्कूल खुलने के 15 मिनट पहले छुट्टी के लिए मानव संपदा पोर्टल पर आवेदन करना पड़ेगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में लागू अवकाश की पुरानी व्यवस्था को खत्म कर नई व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में अक्सर अध्यापक छुट्टी का उपयोग करने के बाद दूसरे दिन स्कूल जाकर आवेदन पत्र देते थे। हालांकि इसे विभाग स्वीकृत कर लेता था पर इस व्यवस्था से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो जाती थी। पुरानी व्यवस्था में अध्यापक बीमारी अथवा कुछ और बहाना बनाकर अपनी मर्जी से छुट्टी ले लेते थे। अब विभाग की ओर से इस पर सख्त रुख अपनाया गया है। नई व्यवस्था के तहत छुट्टी के लिए शिक्षकों को स्कूल खुलने के 15 मिनट के पहले तक मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। हालांकि विभाग में इस बात पर भी विचार चल रहा है कि किसी शिक्षक के स्कूल आने के बाद उसे अचानक किसी कार्य के लिए छुट्टी लेनी है तो ऐसे में क्या किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed