फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Notices pasted at the homes of four accused in the codeine cough syrup case

Chandauli News: कोडीन कफ सीरप मामले के चार आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा

Sun, 11 Oct 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Notices pasted at the homes of four accused in the codeine cough syrup case
पीडीडीयू नगर। कोडीन युक्त कफ सीरप प्रकरण में चंदौली पुलिस ने चार आरोपियों के वाराणसी स्थित घरों पर शनिवार को डुगडुगी बजवाकर कुर्की की उद्घोषणा संबंधी नोटिस चस्पा कराया। पुलिस के अनुसार, मुगलसराय कोतवाली में दर्ज दो प्राथमिकी में फरार चारों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कोडीनयुक्त कफ सीरप प्रकरण में औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से मुगलसराय कोतवाली में छह अभियुक्तों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज कराई गई थीं। जांच के दौरान पुलिस ने 22 लोगों को अभियुक्त बनाया। पुलिस के अनुसार, इनमें से वर्तमान में 18 अभियुक्त जेल में हैं, जबकि चार फरार हैं।
विज्ञापन

फरार आरोपियों में शुभम जायसवाल निवासी कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना जैतपुरा; प्रशांत कुमार कसेरा और उनकी पत्नी अंजली रानी कसेरी निवासी कसेरा साकिनाम, हबीबपुरा, थाना चेतगंज; तथा आकाश गुप्ता निवासी औसानगंज, रानी फाटक, थाना जैतपुरा, वाराणसी शामिल हैं। मुगलसराय कोतवाली में दर्ज दोनों मुकदमों में फरार इन चारों अभियुक्तों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट-1, चंदौली की ओर से कुर्की की उद्घोषणा संबंधी नोटिस जारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को सभी अभियुक्तों के घरों पर डुगडुगी बजवाकर नोटिस चस्पा की। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि दोनों मुकदमों में शामिल फरार अभियुक्तों के घरों पर न्यायालय से जारी कुर्की की उद्घोषणा संबंधी नोटिस चस्पा की गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में अभी कई अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। उनके खिलाफ भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed