फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   not replaced burnt transformer

48 घंटे बाद भी नहीं बदला गया जला ट्रांसफार्मर

Wed, 23 Mar 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
not replaced burnt transformer
नौगढ़। कस्बा स्थित विकास खंड कार्यालय के परिसर के पीछे बाघी गांव की बस्ती में लगा 163 केवी का ट्रांसफार्मर रविवार को धू-धूकर जल गया। दो दिन बीत जाने के बाद भी अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से गर्मी में लोग को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार एसडीओ व जेई को अवगत कराने के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। आटा चक्की से लेकर घरों में सबमर्सिबल बंद हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। उपभोक्ता मंगल जायसवाल, ज्ञानेश्वर, अशोक कुमार, धनंजय केसरी, सर्वेश गिरी, राजू, कांता, शांता गौतम आदि ने बताया कि बिजली न रहने से पानी के लिए भी परेशानी हो रही है। चेताया कि बुधवार तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई अनिल सिंह ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। जल्द ही ट्रांसफार्मर लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed