फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Negligence of electricity department burnt transformer not replaced for a week, public protested

Chandauli News: बिजली विभाग की लापरवाही, एक सप्ताह से नहीं बदला गया जला ट्रासफार्मर, जनता ने किया प्रदर्शन

Thu, 24 Apr 2025 07:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 24 Apr 2025 07:26 PM IST
सार

रामगढ़ गांव में भीषण गर्मी में बिजली विभाग की लापरवाही देखने को मिली है। एक सप्ताह से खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से जनता परेशान है लिहाजा प्रदर्शन कर विरोध जता रही है।

विज्ञापन
Negligence of electricity department burnt transformer not replaced for a week, public protested
विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ गांव का एक सप्ताह पूर्व जले ट्रांसफार्मर को अभी तक नहीं बदला गया है। प्रचंड गर्मी मे बिजली न मिलने से पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने बृहस्पतिवार को चहनिया पावर हाउस पर धरना दिया।  ग्रामीण लोगो का कहना है कंप्लेन हुए चार दिन हो गए लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई।

विज्ञापन


जेई फोन करने पर फोन नही उठाते है और कभी उठ गया तो ठीक से जबाब नहीं देते,उनके इस रवैया से जनता मे आक्रोश ब्याप्त है। दुर्व्यवस्था से आजिज आकर गांव के लोग चहनियां पावर हाउस पर धरना दिया। जेई सुभाष यादव ने लोगो को आश्वासन दिया कि बृहस्पतिवार को किसी भी हाल मे ट्रांसफार्मर लग जायेगा।
विज्ञापन


विभागीय गाड़ी के अभाव में ट्रांसफार्मर समय से नहीं आ पाया आज रात तक आने की पूरी उम्मीद है। धरना के दौरान मुख्य रूप से मो. रफीक, सुभाष सिंह फौजी, गोपाल पांडेय,ऋषिकेश यादव, विनय सिंह टुच्चा,अभिषेक पाठक, जयप्रकाश गुप्ता, नवीन सिंह, दीपक साहनी, पंकज साहनी, प्रदीप गुप्ता, भुल्लन पाठक, शेखर पांडेय, सतीश , शाकिर सोनू, जमालुद्दीन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed