{"_id":"60fefc648ebc3e58474ed291","slug":"negligence-in-delivering-schemes-to-the-beneficiaries-will-not-be-tolerated-minister-in-charge-chandauli-news-vns6026375155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों तक योजनाएं पहुंचाने में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त:प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों तक योजनाएं पहुंचाने में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त:प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रदेश के अतिरिक्त ऊर्जा राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नियामताबाद में बीडीओ कार्यालय व पीएचसी, चकिया में ग्राम प्रधानों संग बैठक व पौधरोपण और सैयदराजा में ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों व कर्मचारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि शौचालय और आवास निर्माण में अनियमितता बरतने वालों पर कार्रवाई होगी । उन्होंने आवास के लाभार्थियों के बीच स्वीकृति पत्र भी बांटे।
सबसे पहले नियामताबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विकास खंड कार्यालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकासखंड परिसर में पौधरोपण भी किया। एक दर्जन से अधिक प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास और शौचालय के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया। पीएचसी स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना । इस दौरान विधायक साधना सिंह, राणाप्रताप सिंह, सीडीओ अजितेंद्र नारायण, एसडीएम विजय नारायण सिंह, बीडीओ डॉ. रक्षिता सिंह, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, एडीओ संजय शर्मा, धनंजय सिंह आलोक वरुन मौजूद रहे।
खंड विकास कार्यालय चकिया परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने ग्राम प्रधानों से वार्ता की। इसके बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया। समाज कल्याण विभाग की ओर से कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। ग्राम प्रधानों से कहा कि गांव में स्वच्छता और वैक्सीनेशन पर ध्यान देने को कहा। इस मौके पर डीएम संजीव सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, महामंत्री उमाशंकर सिंह, ब्लाक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव, बीडीओ सरिता सिंह, विद्युत विभाग के एक्सईएन अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सैयदराजा संवाददता के अनुसार बरहनी विकास खंड के ब्लॉक कार्यालय का जिले के प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण किया। उन्होंने बीडीओ राहुल सागर से मनरेगा से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद ब्लॉक कार्यालय को सैयदराजा से बरहनी ले जाने का मुद्दा उठाया। प्रभारी मंत्री ने तत्काल डीएम संजीव सिंह को मामले के निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि ब्लॉक कार्यालय कहीं भी हो जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल, सीडीओ अजितेंद्र पांडेय, पीडी सुशील त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, इंदल सिंह बाबा, भगवती तिवारी, दीपू सिंह, बड़े तिवारी रहे।