{"_id":"6aaafb01a7764dce3c0fed28","slug":"negligence-causing-three-times-more-fatalities-in-road-accidents-arun-singh-chandauli-news-c-189-1-svns1010-154720-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही से सड़क हादसों में तीन गुना ज्यादा जा रहीं जानें : अरुण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही से सड़क हादसों में तीन गुना ज्यादा जा रहीं जानें : अरुण सिंह
विज्ञापन
सकलडीहा रोड स्थित ज्योति कांवेंट स्कूल में पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं के साथ उपस्थित
पीडीडीयू नगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को अलीनगर स्थित ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंदौली के डिप्टी एसपी अरुण सिंह ने कहा कि सड़क हादसों में तीन गुना ज्यादा जानें जा रही हैं, जिसका मुख्य कारण लापरवाही है।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को संकल्प दिलाया कि वे अपने अभिभावकों को बिना हेलमेट घर से बाहर नहीं जाने देंगे। साथ ही कहा कि 18 वर्ष से कम आयु वालों और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाना चाहिए। सीओ ने छात्राओं से कहा कि पुलिस आपकी मित्र है, उससे डरने की जरूरत नहीं है। बताया कि बेटियों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090 और थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है।
साइबर ठगी का शिकार होने पर तो तुरंत 1930 पर कॉल करें। कार्यक्रम में 150 के करीब छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन कृष्ण मोहन गुप्ता, प्रधानाचार्य अनिल मौर्य, उप प्रधानाचार्य प्रकाश मंडल, हेमंत विश्वकर्मा, सुन्नी शर्मा, विजय शर्मा, संत प्यारी, आकांक्षा श्रीवास्तव आदि मौजूद थीं।