फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More than 50 houses fell in the rain of disaster, two people died

आफत की बारिश में गिरे 50 से अधिक मकान, दो लोगों की गई जान

Sat, 02 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
More than 50 houses fell in the rain of disaster, two people died
पीडीडीयू नगर। जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से 50 से अधिक रिहायशी मकान गिर गए हैं। शुक्रवार देर रात मकान के मलबे में दबकर दो लोगों की मौत भी हो गई। गांव से लेकर नगर तक जलजमाव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। वहीं सकलडीहा सहित कई क्षेत्रों में बिजली के पोल गिरने से आपूर्ति बाधित है। पहले से खराब सड़के बारिश की वजह से और बदहाल हो गई हैं। लोग चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र के पंडितपुर सर्वदा नंदपुर गांव निवासी रामदयाल यादव (48) शुक्रवार की रात्रि खाना खा कर अपनी मड़ाई में सोने के लिए चले गए। तेज बारिश और हवा के कारण मड़ई गिर पड़ी, जिससे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामदयाल के एक पुत्र अजय व चार पुत्रियां कंचन (24), अंजना (20) स्वर साधना (18), वंदना (15) तथा पत्नी प्यारी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं धानापुर थाना क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ दलित बस्ती मे शुक्रवार की रात्रि डेढ़ बजे के करीब बारिश के चलते कच्चा मकान गिरने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने घायल महिलाओं को धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कमला देवी (37) को मृत घोषित कर दिया। गांव निवासिनी बिहारी राम की पुत्री मृतक कमला देवी की शादी वाराणसी के चोलापुर थाना अन्तर्गत गोहपुर गांव मे हुई थी। दो दिन पहले वह हिंगुतरगढ़ अपने मायके आई थीं।
विज्ञापन

इनसेट..........
खंभे में करंट उतरने से भैंस की मौत
इलिया। कस्बा निवासी टेगरी गुप्ता के दरवाजे पर लगे बिजली के खंभे में शनिवार की सुबह बारिश के कारण करंट उतर आया। इस दौरान खंभे में बंधी टेगरी की भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने बिजली कर्मियों को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। बाद में बिजली कर्मियों ने खंभे में छू रही बिजली की तार को अलग किया। तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी। लोगों ने शासन से मुआवजे की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

...............................................................................
धीना में गिरे दर्जनों मकान, नष्ट हुआ गृहस्थी का सामान
धीना। विकासखंड बरहनी के गांव सभा डेढ़गावां में शिवजोर प्रजापति एवं विजेंदर सिंह का कच्चा मकान गिर गया। वहीं पिपरदहां गांव के राकेश यादव एवं लाल बहादुर यादव के मिट्टी के दीवाल पर लगा छप्पर पूरी तरह धराशाई हो गया। वरली निवासी राम कृत यादव का शौचालय धराशाई हो गया। बरीला निवासी शिव मूरत राम का कच्चा मकान, डिग्घी गांव में संजय, श्यामसुंदर, रवि, भोला, गाजर प्रजापति, मराछू, फेकू प्रजापति का भी कच्चा मकान ढह गया। वहीं खझरा गांव सभा के बैरी खुर्द गांव में बरसात के चलते तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुस गया है। इस दौरान सहेंद्र राजभर, महेंद्र राजभर, शिव शंकर राजभर, बिजेंदर राजभर का मकान गिर गया जबकि घरों में पानी घुसने से कई घरों में कच्ची दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। बहोरा चंदेल गांव के रमेश पासवान का खपरैलनुमा मकान, भैंसउर गांव में नारायण यादव, राजेंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, शिवपूजन यादव का मकान धराशाई हो गया। इसी प्रकार सबल जलालपुर में शनि, कल्लू, बेचू राम आदि के मकान भी गिर गया। वहीं डैना गांव में रामवृक्ष राजभर, बबलू पटेल, नारायण राम, दीना राजभर, कपिल यादव का मकान गिर गया।
........................................
इनसेट........
धानापुर, सकलडीहा और चहनियां में गिरे मकान
कमालपुर। धानापुर विकासखंड के कमालपुर दलित बस्ती में शनिवार को सीताराम, कन्हैया, घूरफेक, जीऊत, प्रभु नारायण, नखडू , राजेन्द्र, बिहारी, कमलेश, बन्टुल, प्यारे, डगरी का कच्चा मकान धराशायी हो गया। इनायतपुर में पुनवासी राजभर,मुन्नी लाल, राम, हरिद्वार राजभर, रामपति, राम अच्छे राजमर का भी कच्चा मकान धराशायी हो गया। घटना के बाद लेखपाल सुभाष ने गांव में जाकर मुआयना किया। वहीं ग्राम प्रधान सुदामा जायसवाल ने भी घर-घर जाकर जरूरी खाद्य सामग्री का वितरण किया। सकलडीहा विकासखंड के रैपुरा गांव में अलगू और टिहुली यादव का मकान भी गिर गया, जिसमें जरूरी समान दबकर नष्ट हो गया। ग्राम प्रधान मनोज यादव, हल्का लेखपाल विजय यादव ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। चहनिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बेलवानी ग्राम निवासी अंगद मौर्या और इलिया के कलानी गांव निवासी प्रेम नारायण प्रजापति का रिहायशी कच्चा मकान शुक्रवार की रात धराशायी हो गया। पूर्व ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह ने परिवार को आर्थिक सहायता दी और तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की।
सकलडीहा। बारिश व तेज हवाओं चलते कई क्षेत्रों में पोल और तार टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभाग के कर्मचारी लाइन में आई गड़बड़ी को दूर करने में लगे रहे वहीं दूसरी तरफ रूक-रूककर हो रही बारिश के चलते कार्य प्रभावित रहा।
सकलडीहा विद्युत डिवीजन से सकलडीहा कस्बा, सकलडीहा सेकेंड, चहनियां, कमालपुर व नोनार फीडर से जुड़े सैकड़ों गांव की आपूर्ति होती है। शुक्रवार से शुरू हुई बारिश व तेज हवाओं के कारण मोहरगंज, बेलवानी, बलुआ सहित अन्य जगहों को 25 से अधिक पोल गिर गये। वहीं महुअर, कुंडा, भुपौली, बेलवानी, मोहरगंज, बलुआ के अलावा अन्य जगहों पर तार टूटने व इंसुलेटर के खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। सकलडीहा उपकेंद्र पर जलभराव के कारण शनिवार की देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इस बाबत एसडीओ आकाश सिंह ने बताया कि बरसात रुकने के बाद उपकेंद्र परिसर से पानी निकाले जाने के बाद ही आपूर्ति बहाल की जा सकेगी।
इलिया/कमालपुर। इलिया-चकिया मार्ग पर हाटा गांव के समीप आंधी के चलते चिलबिल का विशालकाय पेड़ गिर गया। इस दौरान मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग कर्मियों की मदद से पेड़ को मार्ग से हटवाया। कमालपुर संवाददाता के अनुसार सकलडीहा विकासखंड के कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा के पास शीशम का पुराना पेड़ बिजली के तार पर गिर गया। जिससे कारण पोल , तार व ट्रांसफार्मर समेत सड़क पर गिर गया। इससे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई।
जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से 50 से अधिक रिहायशी मकान गिर गए हैं। शुक्रवार देर रात मकान के मलबे में दबकर दो लोगों की मौत भी हो गई। गांव से लेकर नगर तक जलजमाव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। वहीं सकलडीहा सहित कई क्षेत्रों में बिजली के पोल गिरने से आपूर्ति बाधित है।
बलुआ थाना क्षेत्र के पंडितपुर सर्वदा नंदपुर गांव निवासी रामदयाल यादव (48) शुक्रवार की रात्रि खाना खा कर अपनी मड़ाई में सोने के लिए चले गए। तेज बारिश और हवा के कारण मड़ई गिर पड़ी, जिससे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं धानापुर थाना क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ दलित बस्ती मे शुक्रवार की रात्रि डेढ़ बजे के करीब बारिश के चलते कच्चा मकान गिरने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने घायल महिलाओं को धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कमला देवी (37) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed