यूपी: मोबाइल टावर कंपनी का इंजीनियर लापता, बरामद स्कॉर्पियो में मिला मोबाइल, कई थानों की पुलिस खोजबीन में जुटी
लापता इंजीनियर ने अपने परिवार के सदस्य को फोन कर बताया था कि उसकी कार का कोई पीछा कर रहा है। जिसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डांडी गांव के समीप से बुधवार की शाम निजी मोबाइल कंपनी का एक इंजीनियर लापता हो गया। इंजीनियर के साले की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की तो सड़क के किनारे इंजीनियर की स्कॉर्पियो बरामद हो गई। गाड़ी में मोबाइल फोन भी मिला है। परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं।
घटना की सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ भी मुगलसराय कोतवाली पहुंच गए। संदेह के आधार पर जिला पंचायत सदस्य सहित तीन लोगों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।
प्रयागराज जिले के हंडिया निवासी दीपक सिंह निजी मोबाइल टावर कंपनी में इंजीनियर हैं। बुधवार की शाम छह बजे इंजीनियर के साले ने मुगलसराय कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि स्कॉर्पियो से वाराणसी जाते समय इंजीनियर का अपहरण हो गया है। उन्होंने बताया कि दीपक सिंह ने उसे फोन कर बताया कि लगता है कि काले रंग के स्कॉर्पियो से कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं।
गाड़ी में मोबाइल मिला
इसके बाद से दीपक फोन नहीं उठा रहा है। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी अमित कुमार के साथ एएसपी, सीओ सदर भी मुगलसराय कोतवली पहुंच गए। मुगलसराय पुलिस के साथ बलुआ, अलीनगर पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरू की तो डांडी गांव के समीप स्कॉर्पियो मिल गई। गाड़ी में इंजीनियर का फोन भी मिला है।
सीसीटीवी में नहीं मिला कुछ
पुलिस में पीडीडीयू नगर से दुलहीपुर होते हुए दांडी तक सभी प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी को खंगाला लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला। बाद में कॉल डिटेल के आधार पर जिला पंचायत सदस्य के साथ तीन लोगों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। एसपी अमित कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी है। मामले की जांच की जा रही है।