{"_id":"fa56f67b5a205a333dea2a2f8a7e78f6","slug":"mlc-voting-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एमएलसी चुनाव आज, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एमएलसी चुनाव आज, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां
अमर उजाला ब्यूरो चंदौली।
Updated Mon, 07 Mar 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार व सतर्क है। जनपद में बने नौ मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं बुधवार को मुकम्मल कर ली गईं। मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हुईं। इसे लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा। इसके अतिरिक्त बूथ बने ब्लाक कार्यालय परिसरों में भी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का कार्य चलता रहा। शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर मतदान कार्य को समय शुरू कराने की कवायद में जुट गई थीं।
गौरतलब है कि एमएलसी चुनाव के लिए जनपद में ब्लाकवार कुल नौ मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 1465 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 566 मतदाता महिलाएं है। मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू होगी, जो शाम चार बजे तक चलेगी। इसके बाद मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच वाराणसी भेजा जाएगा। जनपद के चंदौली, चहनियां, सकलडीहा, धानापुर, बरहनी, शहाबगंज, चकिया, नौगढ़ व नियामताबाद ब्लाक कार्यालय परिसर को बूथ बनाया गया है।
गुरुवार को ब्लाक कार्यालयों के 200 मीटर की परिधि में सभी व्यवसायिक व सरकारी संस्थाएं बंद रहेगी। वहीं वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स व सुरक्ष बल तैनात रहेंगे। नक्सल प्रभावित नौगढ़, चकिया, शहाबगंज ब्लाक में बने बूथ पर सीआरपीएफ के जवान भी चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की कमान संभाले रहेंगे। चुनाव को देखते हुए बुधवार को पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट से अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
डीएम सुरेंद्र विक्रम ने चुनाव को मद्देनजर मातहतों को निर्देश दिया है कि मतदान संपन्न कराने में ईमानदारी के साथ सहयोग करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। निर्वाचन आयोग से जारी आदेश का अनुपालन हर हाल में किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि मतदान की निष्पक्षता बरकरार रहे। कहा कि जिन बूथों पर व्यवस्थाएं अपूर्ण हैं उसे समय रहते पूर्ण कर लिया जाए।