फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MLA honored Taekwondo players

विधायक ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Tue, 19 Oct 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
MLA honored Taekwondo players
क्षेत्र के वीरासराय स्थित मां मीनाक्षी देवी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों केे सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शील्ड देकर एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। आश्वासन दिया कि वे खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि खेल न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक रूप से भी हमे मजबूत बनाता है। कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा खेलों को खेल भावना से खेलना चाहिए। गांवों में खेल प्रतिभाएं छिपी हैं। उसे तराशने की जरूरत है। कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए वे तत्पर रहेंगे। उन्होंने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को गद्दा और किट देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, अवनीश सिंह, केशव सिंह, अमरनाथ बिंद, गामा बिंद, रामाश्रय पासवान, आशुतोष सिंह, दीपक सिंह, अजीत सिंह, सुशील सिंह जनौली, बाचा पाल, अमित सिंह, शैलेश सिंह, इंदल सिंह, दुष्यंत सिंह, लक्ष्मण सिंह, अनुराग सिंह रहे। अध्यक्षता नौनागर सिंह ने और संचालन रामजी तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed