फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Missing young man found dead body hanging from tree

गायब युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

Mon, 15 Mar 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Missing young man found dead body hanging from tree
चकिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डुही सुही ग्राम पंचायत के सपही गांव निवासी नौ मार्च को घर से गायब संजय कुमार (21) का शव रविवार को पास ही के जंगल में पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। पिता पनारू राम की तहरीर पर पुलिस ने नौ मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई थी।
विज्ञापन

रविवार को सपई जंगल में युवक का शव लटकने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लोगों की मदद से रस्सी के सहारे पेड़ से लटकते शव को नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना की सूचना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। कोतवाल नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed