फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Miner's embankment broken

माईनर का तटबंध टूटा खेत जलमग्न

Sat, 01 Feb 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Miner's embankment broken
शहाबगंज। राईट कर्मनाशा नहर से निकली गोबिन्दीपुर शाखा का तटबंध शुक्रवार को परासी कला गांव के पास टूट गया। जिसके कारण 25 बीघा खेत पानी में डूब गया। वहीं अधिक जलभराव होने के कारण गेहूं की फसल बरबाद होने की आशंका पैदा हो गयी हैं। गोबिन्दपुर शाखा माईनर भोड़सर गांव से आगे बढ़ने पर काफी जर्जर हाल में पहुंच गया हैं। टतबंध का मरम्मत नहीं होने से पानी का हल्का दबाव बढ़ने पर मेड़ टूट जाता हैं। तटबंध की मरम्मत के लिए किसानों ने कई बार सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। लेकिन मरम्मत नहीं होने के कारण तटबंध टूट गया। पानी की निकासी नहीं होने की स्थिति में गेंहू खराब हो जाएगा। किसान महेंद्र सिंह, विनोद सिंह, अभिमन्यु सिंह, बद्री राम, कमला सिंह, सहित आदि किसानों के खेतों में पानी जाने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों टूटे टतबन्ध मरम्मत कराने व फसल नुकसान की मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed