फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Milk and biscuits for samples

दूध और बिस्कुट के लिए नमूने

Fri, 09 Sep 2016 01:39 AM IST
Updated Fri, 09 Sep 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Milk and biscuits for samples
सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम के सदस्य।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एमपी बिस्कुट फैक्ट्री एवं पराग डेयरी समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान बिस्कुट एवं पैकेट बंद दूध समेत अन्य सामानों का सैंपल लिया। दूध एकत्र करने के लिए बनाये गये दो स्थानों की जांच की। दोनों संचालकों के पास लाईसेंस नहीं था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कुमार प्रशांत के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन चंदौली की सात सदस्यीय टीम ने  सबसे पहले इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन स्थित एमपी बिस्कुट फैक्ट्री में छापेमारी की। इस दौरान यहां बिस्कुट बनाने में इस्तेमाल होने वाला मैदा, बिस्कुट के बनाये जाने के लिए तैयार किया गया कच्चा माल एवं पारले बिस्कुट का सील पैकेट बतौर सैंपल लिया। विभाग के अधिकारियों द्वारा की गयी छापेमारी से फैैक्ट्री के अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। इसके बाद टीम पराग डेयरी पहुंची जहां आवश्यक जांच पड़ताल के बाद बाजार में सप्लाई होने वाले पैकेट बंद दूध का सैंपल लिया और सीज कर उसे अपने साथ ले गयी।  टीम ने दूध कलेक्शन का कार्य करने वाले श्याम डेयरी से भी दूध का सैंपल लिया बाद में ज्ञान दूध कलेक्शन सेंटर पहुंची लेकिन उचित मात्रा में दूध न होने के कारण वहां सैंपल नहीं मिल पाया। हालांकि दोनों कलेक्शन सेंटर के पास लाईसेंस न होने की बात भी सामने आयी। अभिहीत अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि फैक्ट्रियों से लिये गये सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जायेगा।  कहा कि आगे भी छापे जारी रहेगे। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरज कुमार, ज्ञान प्रकाश, रमेश, नेहा त्रिपाठी, विनय शाही शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed