फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mercury will rise in three, and the heat will tempt

Chandauli News: तीन में चढ़ेगा पारा, और झुसाएगी गर्मी

Sun, 04 Jun 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mercury will rise in three, and the heat will tempt
पीडीडीयू नगर। जिले में गर्मी के प्रकोप से जनजीवन बेहाल है। सुबह से ही आसमान से आग बरस रही है। तेज धूप और लू की वजह से नौ बजे के बाद लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने दो-तीन दिनों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी और बढ़ने की संभावना है। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 24 फीसदी और हवा की गति 21 किमी प्रति घंटा रही। सुबह से ही तपिश ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर में तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दिन भर गर्म हवा के थपेड़े जनजीवन को झुलसाते रहे। रात के समय भी उमस ने परेशान रखा। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी तीन दिन में तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। आने वाले दिनों में भीषण तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed