फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mela special train will run between PDDU to Prayagraj

ाघ मेला में आस्थावानों को नहीं होगी दिक्कत चलेगी मेला सरपेशल

Wed, 13 Jan 2021 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Mela special train will run between PDDU to Prayagraj
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज में आस्था का पर्व माघ मेला में जाने वाले यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। पं. दीनदयाल उपाध्याय से प्रयागराज के बीच आरक्षित मेला स्पेशल ट्रेन 14 जनवरी से 11 मार्च तक चलेगी। आरक्षित मेला स्पेशल ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन और प्रयागराज जंक्शन के बीच दोनों ओर 14 और 28 जनवरी, 11, 12, 16, 17 और 27 फरवरी, 11 मार्च को चलेगी। प्रयागराज डीडीयू मेला स्पेशल ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से दोपहर 15 बजे खुलकर शाम 19 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में पीडीडीयू-प्रयागराज मेला स्पेशल ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से 20 बजे खुलकर 23:45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। मार्ग में इन ट्रेनों का दोनो ओर से नैनी, करछना, भीरपुर, मेजा रोड, ऊंचडीह, मांडा रोड, गैपुरा, विंध्याचल, मिर्जापुर, चुनार, अहरौरा रोड स्टेशनों पर भी ठहराव होगा। इन ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के 10 कोच होंगे। इन मेला स्पेशल ट्रेनों में यात्रा के दौरान कोविड-19 से बचाव एवं इसकी रोकथाम हेतु जारी दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed