फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   man made his son a doctor through selling milk

जय प्रकाश ने दूध बेचकर बेटे को बनाया चिकित्सक

Wed, 22 Apr 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
man made his son a doctor through selling milk
चंदौली। एक सामान्य किसान और दूध बेचकर परिवार का गुजर बसर करने वाले मध्यवर्गीय परिवार में जन्मे नरायनपुर निवासी जितेंद्र कुमार यादव ने लोक सेवा आयोग 2018 को पास कर आयुर्वेद चिकित्सक बनने का गौरव हासिल किया है। नतीजे आने के बाद जितेंद्र के पिता व परिवार के लोग काफी खुश है। आर्थिक तंगी को झेलते हुए जितेंद्र के पिता जय प्रकाश यादव ने खेती-किसानी और दूध बेचकर अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दी। जितेंद्र ने प्राथमिक शिक्षा गांव से पूरी करने के बाद वाराणसी का रुख कर लिया। वहां उन्होंने क्विंस कालेज वाराणसी से इंटरमीडिएट किया। इसके बाद राजकीय कालेज बांदा से बीएमएस की डिग्री हासिल की। तत्पश्चात एमएस राजकीय आयुर्वेद वाराणसी में पढ़ाई करते हुए लोक सेवा आयोग-2018 बैच की परीक्षा पास की और सरकारी चिकित्सक बनकर परिवार व जनपद का नाम रौशन किया। जितेंद्र के पिता ने कहा कि पुत्र की सफलता से पूरा परिवार गदगद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed