फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Man Caught with 1.5 crore cash who was walking on platform of pddu nagar railway station

PDDU Nagar: प्लेटफॉर्म पर डेढ़ करोड़ कैश के साथ टहल रहा था शख्स, चीनी भाषा में लिखा टोकन भी बरामद

Sat, 11 Mar 2023 09:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Mar 2023 09:06 PM IST
सार

पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के  प्लेटफॉर्म संख्या तीन और चार की सीढ़ियों के पास ट्रॉली बैग लिए एक युवक दिखा। जीआरपी ने बैग की जांच की तो  डेढ़ करोड़ रुपये मिले। युवक  रुपये के बारे में कोई कागजात नहीं दिखा सका। 

विज्ञापन
Man Caught with 1.5 crore cash who was walking on platform of pddu nagar railway station
पीडीडीयू जंक्शन पर डेढ़ करोड़ रुपये के साथ एक पकड़ाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन से डेढ़ करोड़ रुपये के साथ एक शख्स को जीआरपी ने पकड़ा। वह दिल्ली से रुपये लेकर कोलकाता जा रहा था। जीआरपी ने रुपये और आरोपी को आयकर विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया। हवाला के रुपये होने की आशंका है। जांच जारी है। 

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर ढाई बजे के करीब प्लेटफॉर्म संख्या तीन और चार की सीढ़ियों के पास ट्रॉली बैग लिए एक युवक दिखा। शक होने पर बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से दो हजार और पांच सौ रुपये की गड्डियां मिलीं। वह रुपये के बारे में कोई कागजात नहीं दिखा सका।

विज्ञापन

युवक बोला- काम के बदले मिलता है कमिशन

उन्होंने बताया कि उसे पकड़ कर जीआरपी कोतवाली ले आई। गिनती की गई तो डेढ़ करोड़ रुपये थे। युवक ने अपना नाम राजेश दास बताया। वह छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के तरदा बैकपाली कनकी कता रहने वाला है। उसने बताया कि उसे रुपये दिल्ली से आशीष अग्रवाल ने दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसे कोलकाता में एक व्यक्ति को देना था। इसके बदले उसे कमिशन मिलता। जीआरपी सीओ वाराणसी ने बताया कि रुपयों के बरामदगी की सूचना आयकर विभाग को दी गई। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी।
पढ़ें: कैंट स्टेशन पर युवकों के पास से मिले 'ढाई-ढाई लाख के 40 बंडल, झारखंड से जुड़े हैं तार

टोकन के जरिए होता है रुपयों का लेन देन

एक शहर से दूसरे शहर तक रुपयों का लेन देन टोकन के जरिए होता है। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर डेढ़ करोड़ रुपयों के साथ पकड़े गए राजेश दास के पास से एक कोल्ड ड्रिंक के ओपनर जैसी वस्तु मिली है, जिस पर चीनी भाषा में कुछ लिखा है। उसके नीचे नंबर लिखा हुआ है। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि राजेश दास कोलकाता पहुंच कर किसी व्यक्ति को वह टोकन देता। उसके नंबर का मिलान करने पर राजेश उसे रुपये देता।

रुपये भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

टोकन में चीनी भाषा में कुछ लिखा है। इससे कयास लगाया जा रहा है कि रुपये हवाला कारोबारी के हो सकते हैं। गिरफ्तार राजेश को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसका कहा है कि उसे रुपये कोलकाता पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली थी। कोलकाता से सोना या मादक पदार्थ की तस्करी भी होती है। वहां से बंग्लादेश और चीन तक तस्करी की जाती है। सीओ ने बताया कि रुपये भेजने वाले आशीष अग्रवाल के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed