फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   40 bundles worth two and a half lakh each' were found from youths at Cantt station, wires are connected to Jha

Varanasi: कैंट स्टेशन पर दो युवकों के पास से मिले ढाई-ढाई लाख के 40 बंडल, झारखंड से जुड़े तार, पढ़ें डिटेल्स

Tue, 07 Mar 2023 10:40 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 07 Mar 2023 10:40 AM IST
सार

सोमवार की रात कैंट रेलवे स्टेशन पर होली के मद्देनजर जांच अभियान चलाया जा रहा था। देहरादून एक्सप्रेस से जाने के लिए दो व्यक्ति स्टेशन पहुंचे। संदेह होने पर जीआरपी ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की। जब दोनों युवकों की तलाशी ली गई तो उनके बैग से ढाई-ढाई लाख के 40 बंडल में 50-50 लाख रुपये मिले।

विज्ञापन
40 bundles worth two and a half lakh each' were found from youths at Cantt station, wires are connected to Jha
कैंट स्टेशन पर दो युवकों के पास से मिले ढाई-ढाई लाख के 40 बंडल, झारखंड से जुड़े हैं तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैंट रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात जीआरपी ने एक करोड़ रुपये नगद के साथ झारखंड के दो युवकों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में दोनों युवक रुपयों से जुड़े कागजात नहीं दिखा सके। जीआरपी की सूचना पर पहुंचे आयकर अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


सोमवार की रात कैंट रेलवे स्टेशन पर होली के मद्देनजर जांच अभियान चलाया जा रहा था। देहरादून एक्सप्रेस से जाने के लिए दो व्यक्ति स्टेशन पहुंचे। संदेह होने पर जीआरपी ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की। उनमें से एक युवक ने पुलिस पर धौंस जमाने की भी कोशिश की। पुलिस उन्हें थाने ले आई। जब दोनों युवकों की तलाशी ली गई तो उनके बैग से ढाई-ढाई लाख के 40 बंडल में 50-50 लाख रुपये मिले। जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में युवकों ने बताया कि दोनों झारखंड के खाटू श्याम ट्रेडर्स के रुपये लेने बनारस आए थे। यहां पर उन्हें किसी आदमी से ये रुपये लेने थे।
विज्ञापन

मलदहिया पर उक्त व्यक्ति ने उन्हें यह रुपये दिए। इसे लेकर वे धनबाद रवाना होने वाले थे। इसके पहले ही जीआरपी के हत्थे चढ़ गए। जीआरपी की सूचना पर आयकर विभाग की टीम जीआरपी थाने पहुंची है और दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जीआरपी कुंवर प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों में से एक ने अपना नाम सुबोध कुमार चौधरी और अभिषेक कुमार सिन्हा बताया है। दोनों धनबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास एक करोड़ रुपये हैं। रुपये से जुड़े कागजात मांगने पर वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद इसकी सूचना आयकर विभाग के अधिकारी समीर कुमार श्रीवास्तव और दिलीप कुमार श्रीवास्तव को दी गई है। आयकर विभाग की टीम जीआरपी थाने पहुंचकर दोनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed