फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Make purchases from establishments associated with the auspicious festival during Pushya Nakshatra.

Chandauli News: पुष्य नक्षत्र में करें शुभ-लाभ महोत्सव से जुड़े प्रतिष्ठानों से खरीदारी

Fri, 03 Nov 2023 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Make purchases from establishments associated with the auspicious festival during Pushya Nakshatra.
पीडीडीयू नगर। हर बार की तरह इस बार अमर उजाला ने त्योहारी मौज में खरीदारी करने वाले के लिए शुभ-लाभ महोत्सव शुरू किया है। कोई भी उपभोक्ता शुभ लाभ के तहत अमर उजाला के सहयोगी प्रतिष्ठानों में खरीदारी करके लाखों के इनाम जीत सकते हैं। दीपावली के पहले पुष्य नक्षत्र में शुभ लाभ महोत्सव से जुड़े प्रतिष्ठानों से खरीदारी करें। त्योहारी सीजन में खरीदारों में उत्साह भी दिख रहा है। इस बार सराफा, परिधान और ऑटोमोबाइल सेक्टर में काफी खरीदारी की जा रही है। यहां अभी से खरीदारी कर ग्राहक लाभ उठा सकते हैं। दीपावली के पहले खरीदारी का शुभ मुहूर्त पुष्य नक्षत्र चार नवंबर को है। इस दिन खरीदारी का अत्यधिक फल दाई होती है। ऐसे में लोग बड़ी संख्या में पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करते हैं। सभी प्रतिष्ठानों में लकी ड्रा के साथ अन्य उपहार भी उपलब्ध हैं। ऐसे में यहां से खरीदारी करनी समझदारी है। आधुनिक स्वर्ण कला केंद्र के अधिष्ठाता डायरेक्टर संजय ने बताया कि उपभोक्ताओं की पसंद के अनुसार सभी तरह के आभूषण उपलब्ध हैं। कुछ लोग आर्डर देकर भी आभूषण बनवाते हैं। इसकी भी सुविधा उपलब्ध है। कहा कि हमारे यहां हालमार्क ज्वेलरी और उचित बनवाई में उत्तम कारीगरी वाले गहने मिलेंगे। ऑटो मोबाइल सेक्टर में भी पिछली बार की तुलना में इस बार इजाफा है ग्राहक उत्साहित हैं। आरके बजाज ऑटो सेल्स के डाॅयरेक्टर आनंद ने बताया कि लोगों को बजाज के दोपहिया वाहन पसंद आ रहे हैं। कई लोगों ने त्योहारी सीजन बाजार, में खरीदारी के लिए बुकिंग करायी है। जिला मुख्यालय चंदौली में स्थित उदय ऑटो सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिष्ठाता उदय राज सिंह ने बताया कि आज ऑटो से लोगों को अच्छा रोजगार मिल रहा है। ऐसे में त्योहारी सीजन में ऑटो की अच्छी खरीदारी हो रही है। कहा कि हमारे यहां एक से बढ़कर एक स्कीम उपलब्ध है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed