{"_id":"647e2f770664919e5900d094","slug":"magic-ran-over-students-riding-a-bicycle-one-died-chandauli-news-c-20-1-239232-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मैजिक ने साइकिल सवार छात्रों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मैजिक ने साइकिल सवार छात्रों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के चकिया रोड पर आलूमिल पुलिस चौकी के समीप सोमवार को तेज रफ्तार मैजिक ने साइकिल से जा रहे दो छात्रों को रौंद दिया। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद मैजिक बिजली के खंभे से जा टकराई। ग्रामीणों ने मुगलसराय-चकिया मार्ग पर जाम कर दिया। पुलिस ने समझाकर करीब आधे घंटे के बाद जाम समाप्त कराया। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव निवासी स्व. अनिल यादव का छोटा पुत्र इंटरमीडिएट का छात्र नवीन यादव (17) व नई बस्ती निवासी रामचंद्र यादव का पुत्र मिथिलेश यादव (16) अलीनगर स्थित एक कोचिंग से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में आलू मिल चौराहा के समीप पुलिस चौकी के पास पुलिया के पास तेज धूप होने के कारण छांव में रुक गए। इसी दौरान मुगलसराय की तरफ से तेज रफ्तार में जा रही मैजिक अनियंत्रित होकर छात्रों को रौंदते हुए आगे लगे ट्रांसफार्मर और पोल से टकरा गई।
हादसे में नवीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि मिथिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मैजिक का चालक मौका पाकर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। लोग चौकी में तैनात सिपाहियों से नाराज थे। उनका कहना था कि उन्होंने चालक चालक को भागने का मौका दे दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी शेषधर पांडेय के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। आधे घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से छात्र की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
इनसेट........
नवीन के माता-पिता की भी हो चुकी है मौत
नवीन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सात वर्ष पूर्व मां शीला देवी व पिता अनिल की बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। बड़ा भाई अरविंद मिट्टी का कारोबार कर किसी प्रकार छोटे भाई गोलू व मृतक की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठा रहा था। उसकी मौत के बाद दोनों भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इनसेट-- -
तीन घंटा ठप रही बिजली आपूर्ति
दुर्घटना के बाद तीन विद्युत पोल के साथ ही लगा ट्रांसफार्मर गिर गया। इसके बाद से लगभग तीन घंटा विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। विद्युतकर्मियों ने किसी प्रकार तार वहां से काटकर हटाने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। इस संबंध में एसडीओ अलीनगर ने थाने में क्षतिपूर्ति के लिए गाड़ी मालिक के खिलाफ तहरीर दी है।संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बाइकों की टक्कर में अधिवक्ता घायल
चकिया । चकिया बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम नारायण सिंह (56) सोमवार को गांधीनगर मोड पर बाइकों की टक्कर में घायल हो गए। उनका दाहिना पैर टूट गया। अधिवक्ता श्याम नारायण सिंह सोमवार को मोटरसाइकिल से अपने गांव शाहपुर से चकिया कचहरी आ रहे थे । इसी दौरान गांधीनगर मोड पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनके बुलेट में टक्कर हो गई। संवाद
ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की मौत
मोहनिया। भभुआ-मोहनिया मुख्य सड़क पर रविवार की देर रात बारे गांव के समीप एक ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मारा गया उमेश पासी गया जिले का निवासी है जबकि उसका घायल साथी मोहनिया वार्ड नंबर सात निवासी मुन्ना साह है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है।संवाद

इनसेट