Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Maa Gayatri and Pragneshwar Mahadev temple complex reverberated with Vedic mantras in chandauli

Chandauli News: वैदिक मंत्रों से गूंज उठा मां गायत्री व प्रज्ञेश्वर मंदिर परिसर, हुआ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ

Sat, 12 Jul 2025 02:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 12 Jul 2025 02:24 PM IST
सार

आयोजन में शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे व्यास अनिल के सान्निध्य में गायत्री महामंत्र जप, संस्कार विधि, हवन और संगीत प्रवचन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने वेद मंत्रों के बीच हवन कुंडों में आहुति अर्पित कर राष्ट्र कल्याण, विश्व शांति एवं लोकमंगल की कामना की। 

विज्ञापन
Maa Gayatri and Pragneshwar Mahadev temple complex reverberated with Vedic mantras in chandauli
वैदिक मंत्रों से गूंज उठा मंदिर परिसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले में विभूति नगर नई बस्ती बड़ी नहर स्थित मां गायत्री व प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ, सामूहिक मंत्रोच्चार और पूजन से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। मंदिर परिसर में गायत्री परिवार के सैकड़ों श्रद्धालु एकत्र हुए। 

विज्ञापन


आयोजन में शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे व्यास अनिल के सान्निध्य में गायत्री महामंत्र जप, संस्कार विधि, हवन और संगीत प्रवचन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने वेद मंत्रों के बीच हवन कुंडों में आहुति अर्पित कर राष्ट्र कल्याण, विश्व शांति एवं लोकमंगल की कामना की। 
विज्ञापन


मंदिर में प्रतिष्ठापित मां गायत्री व प्रज्ञेश्वर महादेव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई।पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रों, घंटियों और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। भक्ति भाव से सराबोर श्रद्धालुओं ने दिनभर पूजन-अर्चन और यज्ञ में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुष्ठान के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में नगर के जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए। नगर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, सभासद केसरी नंदन, ज्योति गुप्ता, संदीप गुप्ता, विनीत प्रजापति, शिवरतन गुप्ता, शुभम मोदनवाल एवं राजकुमार जायसवाल ने उपस्थित रहकर आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और श्रद्धालुओं के साथ भंडारे में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed