फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lord Jagannath's Rath Yatra halt point to change after four decades.

Chandauli News: चार दशक बाद बदलेगा भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का विश्राम स्थल

Tue, 14 Jul 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's Rath Yatra halt point to change after four decades.
पीडीडीयू नगर के राममंदिर के समीप रथ की तैयारी में जुटे लोग। संवाद - फोटो : Archive
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में पिछले चार दशक से निकल रही भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का विश्राम स्थल इस वर्ष बदला जाएगा।
विज्ञापन

16 से 18 जुलाई तक आयोजित होने वाली तीन दिवसीय रथयात्रा के दौरान इस बार रथ पीडीडीयू जंक्शन स्थित प्राचीन काली मंदिर के बजाय सुभाष पार्क के समीप नव निर्मित काली मंदिर परिसर में विश्राम करेगा।
नगर के राम मंदिर से पिछले 40 वर्षों से अधिक समय से भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाती है। इस दौरान तीन दिवसीय मेले का भी आयोजन होता है। आयोजन समिति के आनंदी देवी, जवाहर गुप्ता, सौरभ जायसवाल, रामसरन जायसवाल और महेश जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष रथयात्रा 16 जुलाई को शाम चार बजे राम मंदिर से प्रारंभ होगी। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं को रथ पर विराजमान कराने के बाद श्रद्धालु रथ को खींचते हुए गाजे-बाजे के साथ शाम करीब छह बजे नए रेलवे गेट तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन

यहां रात 12 बजे तक दर्शन-पूजन होगा। इसी दिन रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक चंदौली के जसवंत यादव और भभुआ (बिहार) की रजनीगंधा के बीच बिरहा मुकाबले का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 जुलाई की सुबह पांच बजे श्रद्धालु रथ को दामोदरदास पोखरा तक ले जाएंगे, जहां पूजा-अर्चना और मेले का आयोजन होगा। शाम पांच से छह बजे तक कुश्ती दंगल आयोजित किया जाएगा। इसके बाद शाम छह बजे रथ सुभाष पार्क स्थित नए काली मंदिर परिसर पहुंचेगा, जहां पूरी रात दर्शन-पूजन और भजन-कीर्तन होगा।

आयोजकों ने बताया कि अब तक रथ पीडीडीयू जंक्शन के समीप स्थित प्राचीन काली मंदिर परिसर में विश्राम करता था, लेकिन इस वर्ष पहली बार उसका विश्राम स्थल बदलकर नए काली मंदिर परिसर में किया गया है।
18 जुलाई की सुबह सात बजे श्रद्धालु रथ को पुनः राम मंदिर लाएंगे। वहां पूजा-अर्चना के साथ तीन दिवसीय रथयात्रा एवं मेले का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed