फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Locks kept hanging on branches of Baroda UP Bank

Chandauli News: बडौदा यूपी बैंक की शाखाओं पर लटकते रहे ताले

Wed, 04 Oct 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Locks kept hanging on branches of Baroda UP Bank
पीडीडीयू नगर। बडौदा यूपी बैंक की सभी नौ यूनियनों के संयुक्त मोर्चा के आह्वान चंदौली क्षेत्र की सभी शाखाओं के कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। इससे बैंक की सभी शाखाओं पर कामकाज ठप रहा। इससे करोड़ों रुपए का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

बैंक कर्मियों के संयुक्त फोरम द्वारा सुबह हड़ताल शुरू हुआ। चंदौली क्षेत्र की सभी 47 शाखाओं पर ताले लटकते रहे। बैंक पहुंचे खाता धारकों को वापस लौटना पड़ा। बैंक कर्मियों द्वारा प्रवर्तक बैंक से नियुक्त प्रबंधन की दमनकारी नीतियों, कार्मिकों के शोषण, शाखों को बंद करने के प्रयास तथा नई भर्तियां न करने के विरोध में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी क्षेत्रीय कार्यालय अलीनगर पर एकत्र हुए और प्रबंधन के विरोध में नारे लगाए। संगठन के पदाधिकारियों सुधीर कुमार, दीपक पांडे, अविनाश चंद्र, समीर सिंह आदि ने कार्मिकों को संबोधित किया ।
विज्ञापन

कर्मचारियों से आवाहन किया गया कि यदि अभी भी प्रबंधन द्वारा दमनकारी कार्य प्रणाली बंद नहीं की गई और को कुप्रबंधन करते हुए शाखाओं को बंद करने का प्रयास किया गया तो संघर्ष चलता रहेगा। इसके पश्चात संगठन द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन करने वालों में सभी शाखाओं के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed