फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Liquor shops will not open in chandauli women and children protests

नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें: 10 दिन में 8 जगहों पर विरोध..., झाड़ू-डंडे लेकर धरने पर बैठीं महिलाएं और बच्चे

Sat, 29 Mar 2025 07:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 07:24 PM IST
सार

चंदाैली में शराब के नए लाइसेंस जारी हो गए हैं। दूसरी तरफ घनी आबादी के बीच शराब की दुकानों के खोले जाने का विरोध करना शुरू कर दिया है। पिछले 10 दिन में आठ स्थानों पर शराब की दुकान को लेकर लोगों ने विरोध जताया है। 

विज्ञापन
Liquor shops will not open in chandauli women and children protests
चंदाैली में शराब की दुकान बंद करने के लिए धरना-प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीडीयू नगर स्थित कालीमहल-शाहकुटी मार्ग पर शराब की दुकान खोले के विरोध में शनिवार को क्षेत्र की महिलाएं, बच्चे और पुरुष हाथों में झाड़ू लिए बीच सड़क पर धरने पर बैठ गईं। धरना दे रहे लोगों ने शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन




लोगों के आरोप लगाया कि क्षेत्र में खुलने वाली शराब की दुकान कहीं और अलॉट की गई है और जबरदस्ती इसे यहां खोला जा रहा है। इस बीच, पुलिस अधिकारियों ने धरना समाप्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन


बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम ने मानकों की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिस पर क्षेत्रवासियों ने धरना समाप्त कर दिया। क्षेत्रवासी लगभग पांच घंटे तक तपती सड़क पर बैठे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहकुटी सभासद प्रतिनिधि आदर्श जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में क्षेत्रवासियों को ओर से सभी जगह पत्र लिखा गया था। यहां तक कि विधायक मुगलसराय और जिला आबकारी को भी पत्र दिया गया था।

कहा कि विधायक रमेश जायसवाल द्वारा जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शराब की दुकान को उसके अलॉटमेंट स्थल पर ही खोलने की बात कही थी। लोगों ने आरोप लगा कि शराब दुकान लाइसेंसी की ओर से जबरदस्ती और मनमाने तरीके शराब की दुकान को यहां खोली जा रही है।

घनी आबादी में शराब और बीयर की कंपोजिट दुकान खोलने से क्षेत्र का माहौल बिगड़ सकता है। महिलाओं ने कहा कि घनी आबादी में शराब की दुकान खुलने से वहां हम लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। 

Liquor shops will not open in chandauli women and children protests
प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान, मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह, सीओ आशुतोष ने धरनारत लोगों को मनाने का प्रयास किया लेकिन कोई भी नहीं माना। बाद में एसडीएम पीडीडीयू नगर अनुपम मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम से जिलाधिकारी को अवगत कराया। 

जिलाधिकारी से मिले निर्देश के आधार पर मानकों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए और धरना समाप्त किया। जिले में एक अप्रैल से शराब की नई दुकानें खोली जानी हैं। शराब की दुकानों को आबादी में खोले जाने का कई जगहों पर विरोध हो रहा है। 

इसके पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र के बसीला नसीरपुर चट्टी में महिलाओं ने विरोध किया था। वहीं, कालीमहाल-चतुर्भुजपुर मार्ग पर भी दुकान खोले जाने का महिलाओं ने विरोध किया था। महिलाओं ने कोतवाली के जाकर पत्रक भी सौंपा था। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि मानकों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed