फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Light lamps of wishes on the altars, apply tilaks of unbroken marriage

Chandauli News: वेदियों पर जलाए कामनाओं के दीप, अखंड सुहाग के टीके लगाए

Thu, 07 Nov 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Light lamps of wishes on the altars, apply tilaks of unbroken marriage
पीडीडीयू नगर। सूर्योपासना के महापर्व डाला छठ के दूसरे दिन बुधवार को व्रतियों ने निर्जला व्रत शाम को नदी और तालाबों के तट पर वेदी बनाकर पूजा की। व्रती महिलाओं ने परिवार में सुख समृद्धि की कामना से दीप जलाए और एक-दूसरे को अखंड सौभाग्य का सिंदूर लगाया। चंद्र दर्शन के बाद बखीर, पूड़ी का भोग लगाया और जल ग्रहण किया। इसी साथ 36 घंटे के उपवास की शुरूआत हुई।
विज्ञापन




छठ पूजा के लिए घरों में दिन भर अर्घ्य की तैयारियां चलती रहीं। शाम को गंगा घाटों और तालाबों के तट पर वेदी बनाकर घाट पूजन किया। घाटों से घर लौटकर नई ईंट से चूल्हा तैयार कर आम की लकड़ी और उपले के ईधन से चावल, गुड़ और दूध की बखीर बनाई गई। इसके बाद चंद्र दर्शन कर छठ मइया की पूजा करने के बाद बखीर का भोग लगाया और जल ग्रहण किया। इसके बाद परिवार और पड़ोस के लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। पूरी रात छठ मइया के गीत गुनगुनाते हुए व्रतियों ने ठेकुआ और पीसे चावल के पकवान तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed