फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lift canal construction should be checked

लिफ्ट कैनाल निर्माण में अनियमितता की जांच के धरना शुरू

Sat, 19 Sep 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Lift canal construction should be checked
कंदवा। अदसड़ और चारी लिफ्ट कैनाल के निर्माण में हुई अनियमितता की जांच की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के बैनर तले किसानों का अनिश्चित कालीन धरना शुक्रवार को शुरु हुआ। धरनारत किसानों ने कहा कि जब लिफ्ट कैनाल के अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच नहीं कराई जाती है तो आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

अदसड़ लिफ्ट कैनाल के प्रांगण में धरनारत किसानों ने कहा कि अदसड़ व चारी लिफ्ट कैनाल का निर्माण तो कर दिया गया है लेकिन निर्माण कार्यों में घोर अनियमितता बरती गयी है। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मण्डल अध्यक्ष मिथलेश सिंह उर्फ मनमन सिंह ने कहा कि कई बार उच्चाधिकारियों से निर्माण कार्य में हुए अनियमितता के जांच की मांग की गई लेकिन नतीजा सिफर रहा। जिससे 80 करोड़ रुपयों से बने अदसड़ व न्यू चारी लिफ्ट कैनाल किसानों के लिए बेमकसद साबित हो रहे हैं। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन गाजीपुर के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह प्रिंस ने कहा कि संगठन किसी भी कीमत पर लिफ्ट कैनालों के निर्माण में हुई अनियमितता की जांच कराए बिना आंदोलन समाप्त नहीं करेगा। इस दौरान अन्जनी तिवारी,अम्बरीश सिंह, राकेश सिंह,दिनेश बिन्द, संतोष,अखिलेश आदि लोग रहे।अध्यक्षता अमरेंद्र सिंह पिंटू व संचालन शैलेंद्र राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed