फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Life is disturbed due to cold weather

शीतलहरी से आम जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

Wed, 13 Jan 2021 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Life is disturbed due to cold weather
पीडीडीयू नगर। कुछ दिनों की राहत के बाद ठंडी ने एकबार फिर से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार की सुबह से मौसम में परिवर्तन हुआ और लोगों को कड़ाके की ठंडी का एहसास हुआ। सुबह लगभग नौ बजे तक कोहरा छाया रहा और उसके बाद शीतलहरी ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा। तापमान में भी गिरावट हुई। दिन का अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

मौसम में कुछ दिनों से लगातार परिवर्तन हो रहा है। 10 दिन पूर्व आसमान में बादल छाए और हल्की बूूंदाबांदी भी हुई। इस प्रकार का मौसम कुछ दिनों बना भी रहा। इसके बाद बादल छंट गए और चटक धूप निकल आई। तीन दिन पूर्व तक धूप बर्दाश्त नहीं हो रही थी। लोगों को लगा कि ठंडी का मौसम समाप्त हो गया है लेकिन मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट बदली। सुबह पूरा जनपद कोहरे की चादर में लिपटा रहा। लगभग नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद धूप तो निकली पर साथ ही सर्द हवा भी चलने लगीं। इससे धूप बेअसर साबित हुई। शाम ढलने के बाद हवा ने शीतलहरी का रूप ले लिया । जिला व पालिका प्रशासन ने लोगों को ठंडी से बचाने के लिए कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई थी। पीडीडीयू नगर पालिका परिषद के ईओ कृष्णचंद्र ने बताया कि नगर में 20 स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था कराई गई है। इसके अलावा रैन बसेरों में रजाई व गद्दों की संख्या बढ़ा दी गई है। बुधवार से करीब 30 और स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed