फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Leopard attacked and injured young man in chandauli

Chandauli News: तेंदुए ने युवक पर किया हमला, कई जगह दांत और पंजों से नोंचा; 48 घंटे से दहशत में हैं ग्रामीण

Tue, 28 May 2024 04:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 28 May 2024 04:47 PM IST
सार

चंदौली जिले के बरहनी विकासखंड के अरंगी गांव में पिछले 48 घंटे से तेंदुए को लेकर लोग दहशत में हैं। मंगलवार को लोगों ने झाड़ियों में आग लगा दी। जिसके बाद तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Leopard attacked and injured young man in chandauli
युवक का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के कंदवा क्षेत्र के अरंगी गांव में मंगलवार की सुबह तेंदुआ ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ नदी किनारे झाड़ियों में भाग गया। घायल युवक को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल भेजा तथा वन विभाग और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


यह है मामला
अरंगी गांव में पिछले चार दिनों से तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीण दहशत में रह रहे थे। मंगलवार को वन विभाग के कर्मी और ग्रामीणों ने नदी किनारे झाड़ियों में आग लगा दी। आग लगाकर वे लौट रहे थे कि तेंदुआ ने तेज गुर्राहट के साथ अचानक रजत सिंह (29) पर पीछे से हमला कर दिया। उसने रजत के गले और बांह में गंभीर जख्म कर दिया। साथ चल रहे एक युवक ने उस पर लाठी से वार किया तो वह नीचे नदी के किनारे झाड़ियों में घुस गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह घायल युवक को बबलू पांडेय के साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। अजीत सिंह ने तेंदुआ के हमले की सूचना वन विभाग के रेंजर मुन्ना लाल को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श भी मौके पर पहुंच गए। इस घटना से ग्रामीणों में काफी दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले रेंजर
ग्रामीणों ने तेंदुआ के हमले की सूचना दी है। मौके पर टीम भेजी गई है। उसे पकड़ने का उपाय किया जा रहा है। जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता सावधानी बरतने की जरूरत है।
-मुन्ना लाल, रेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed