फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lekhpal declared the pond as the property of the village

लेखपाल ने तालाब को घोषित किया गांव की संपत्ति

Fri, 15 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal declared the pond as the property of the village
बरहनी विकास खंड के ओयरचक गांव के आराजी नम्बर 350 पर बने तालाब का पट्टा समाप्त होने के बाद तहसीलदार सदर के आदेश पर लेखपाल ने अपने जांच आख्या में तालाब को गांव की संपत्ति घोषित कर मछली मारने व उसके मरम्मत का अधिकार ग्राम पंचायत को दिया है। अब तालाब की मछली मारकर उस पैसे से गांव का विकास कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

बीते 7 अप्रैल को ओयरचक ग्राम प्रधान जयशंकर सिंह ने उपजिलाधिकारी सदर चन्दौली को प्रार्थना पत्र देकर तालाब को ग्राम सभा की संपत्ति घोषित किए जाने की मांग की थी। ग्राम प्रधान ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि इस तालाब का पट्टा 10 वर्षों के लिए ककरैत निवासी गौतम को किया गया था।जो बीते वर्ष 12 जुलाई को ही समाप्त हो गया है। उस तालाब पर गांव के कुछ दबंग लोग अवैध कब्जा कर उसका उपभोग कर रहे थे। ग्राम प्रधान द्वारा मरम्मत के लिए उसे खाली करने को कहा गया तो दबंग मारपीट पर उतारू हो गए। जिस पर ग्राम प्रधान ने उपजिलाधिकारी से गुहार लगाया था। इस पर उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर से नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया था।इस पर तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल से जांच आख्या मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed