फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Legal advice can be taken from leading lawyers in just 30 rupees

मात्र 30 रुपये में देश के प्रमुख वकीलों से ले सकेंगे कानूनी सलाह

Fri, 01 Jul 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Legal advice can be taken from leading lawyers in just 30 rupees
पीडीडीयू नगर। टेली लॉ के तहत मात्र 30 रुपये में देश के प्रमुख वकीलों से कानूनी सलाह ली जा सकती है। चंदौली में शुक्रवार को इसकी शुरुआत की गई। इसके तहत जिला मुख्यालय स्थित एक सीएससी पर टेेली लॉ प्रशिक्षण की शुरूआत हुई। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद, सीएससी इ गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के विधिक साक्षरता विभाग की ओर से सौ प्रशिक्षणार्थियों को टेली लॉ की बारीकियां बताई गईं।
विज्ञापन

न्याय विभाग विधि और न्याय मंत्रालय विधिक सेवा प्राधिकरण और कॉमन सर्विस सेंटर ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से इसकी शुरुआत हुई है। बताया गया कि टेली लॉ में महिलाएं, 18 वर्ष से कम उम्र के किशोर, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सदस्य, औद्योगिक कामगार, श्रमिक, मजदूर,प्राकृतिक आपदा से पीड़ित, दिव्यांग,जातीय हिंसा एवं देह व्यापार से पीड़ित, कम आय वाले वर्ग, ऐसे व्यक्ति जो हिरासत में हैं, ऐसे लोग 30 रुपये का शुल्क देकर कानूनी सलाह ले सकते हैं। टेली लॉ के माध्यम से पीड़ित कॉमन सर्विस सेंटर पर आकर या टेली लॉ के मोबाइल एप के माध्यम से समस्या को पोर्टल पर रजिस्टर कराकर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नियुक्त वकीलों से वीडियो या टेलिफोनिक माध्यम से कानूनी सलाह और सहायता पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed