{"_id":"b478a55cfbbc55162268e8fd6298eef2","slug":"laptop-and-cash-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटाप और नगदी चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटाप और नगदी चोरी
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Thu, 09 Apr 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के जीटी रोड स्थित एक कम्प्यूटर विक्रेता की दूकान में मंगलवार की देर
विज्ञापन
रात नकबजनी कर हौसला बुलंद चोरों ने ढाई लाख नगदी सहित करीब साढ़े तीन लाख
रुपये लैपटाप के साथ अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार
की सुबह जानकारी होने के बाद पीड़ित ने दुकान में हुई चोरी के बाबत कोतवाली में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मंगलवार की रात परमार कटरा के सामने स्थित कुणाल कम्प्यूटर का मालिक राजेश खरवार अपनी दुकान बंद कर घर चले गये थे। देर रात चोरों ने छत के रास्ते सेंधमारी कर दुकान में रखे नगदी, कई लैपटाप व अन्य सामान उठा ले गये। बुधवार की सुबह अन्य दुकानदारों ने घटना की जानकारी दुकानदार को दी।
जिसके बाद मौके पर पहुंचे दुकानदार के होश उड़ गये। दुकान खोलकर देखा तो उसमें रखे लैपटाप में 32 लैपटाप, गल्ले मे रखा ढाई लाख रूपये नगदी व अन्य सामान गायब थे।
पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए आसपास के लोगो से पूछताछ की। पीड़ित के अनुसार लगभग सात से आठ लाख रुपये की क्षति हुई है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी वीके यादव ने बताया कि दुकानदार से मिली तहरीर में लगभग छह कम्प्यूटर चोरी की बात कही गयी है। जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत हुआ है।