Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Krishnakant selected for Asia Championship coach

Chandauli News: एशिया चैंपियनशिप कोच के लिए कृष्णकांत चयनित

Thu, 21 May 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Krishnakant selected for Asia Championship coach
कृष्णकांत यादव, ग्रीको रोमन कोच, संवाद - फोटो : 1
पीडीडीयू नगर। जनपद के सराय छोटू गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं एशियाई मेडलिस्ट कृष्णकांत यादव का चयन वियतनाम में आयोजित होने वाली अंडर-23 एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के ग्रीको रोमन कोच के रूप में किया गया है। यह प्रतियोगिता 21 से 28 मई तक वियतनाम में आयोजित होगी। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने कृष्णकांत यादव को शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। वहीं, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद करण एवं महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय से भी उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया। कृष्णकांत यादव के पिता बाढू यादव ने बताया कि बेटे के चयन की सूचना मिलते ही गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों का तांता लगा है। उन्होंने कहा कि विदेश जाकर भारतीय पहलवानों को प्रशिक्षण देना गांव और जिले के लिए गर्व की बात है। माता धनी देवी ने बेटे को मिठाई खिलाकर वियतनाम के लिए रवाना किया। चयन की खबर से क्षेत्र के पहलवानों और खेल प्रेमियों में भी हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर विजय यादव, शिवआसरे यादव, राजकुमार यादव, ओमवीर पहलवान, सुरेंद्र पहलवान, चंदन यादव, बृजनाथ यादव एवं अजीत यादव समेत अन्य लोगों ने कृष्णकांत यादव को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed