{"_id":"be8daa9af446c39f43fd2bc21e67d7ad","slug":"krishna-and-sangeeta-awarded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण और संगीता पुरस्कृत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण और संगीता पुरस्कृत
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Sat, 17 Jan 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय शहीद हीरा सिंह राजकीय महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय रोवर्स
विज्ञापन
रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन शुक्रवार को रोवर्स रेंजर्स द्वारा
टेंट आदि के निर्माण के साथ पाक विद्या के तहत विभिन्न प्रकार के व्यंजन
बनाए गए तथा अंत में प्रवेश वाले रोवर्स रेंजर्स को दीक्षा संस्कार कराया
गया।
साथ ही सर्वश्रेष्ठ रोवर का पुरस्कार कृष्ण कुमार दूबे को व सर्वश्रेष्ठ रेंजर कुमारी संगीता मौर्या को चुना गया। जिन्हें पुरस्कृत किया गया।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षक एमआई आजमी द्वारा रोवर्स रेंजर्स को स्काउट गाइड के नियम, प्रतिज्ञा, इतिहास आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ध्वज, शिष्टाचार, प्राथमिक उपचार आदि के बारे में भी बताया गया।
गांठ फांस वंदना की जानकारी प्राप्त कर अंतिम दिन टोली के हिसाब से टेंट गैजेट्स पुल आदि का निर्माण किया गया था। जिसका निरीक्षण अतिथियाें द्वारा किया गया। साथ ही विभिन्न टोलियाें द्वारा व्यंजन बनाए गए थे। जिसका अतिथियाें ने लुत्फ उठाया।
समापन से पूर्व प्रशिक्षक द्वारा रोवर्स रेंजर्स को कतारबद्ध करके दीक्षा संस्कार कराया गया। रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डा. ध्रुव भूषण सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में महाविद्यालय के कुल 152 छात्र-छात्राआें ने प्रतिभाग किया था जिसके आधार पर कुछ टोलियां बनी थी।
प्रशिक्षण के दौरान रोवर्स रेंजर्स के कार्याें के आधार पर सर्वश्रेष्ठ रोवर का पुरस्कार कृष्ण कुमार दूबे को दिया गया वहीं सर्वश्रेष्ठ रेंजर कुमारी संगीता मौर्या को पुरस्कृत किया गया।
अत्यंत सराहनीय रोवर्स रोशन कुमार शर्मा तथा अत्यंत सराहनीय रेंजर्स निशा को पुरस्कृत किया गया।
समूह कार्य के अंतर्गत टोली संख्या 6 को सर्वश्रेष्ठ टोली पुरस्कार दिया गया उसी प्रकार क्विज प्रतियोगिता के विजेता विकास सिंह को पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में किरन, पूनम, अनुज सिंह, रामाश्रय, रमाशंकर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता डा. आर के मौर्य तथा संचालन ध्रुवभूषण ने किया।