फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Khalasi died due to truck overturning

ट्रक पलटने से खलासी की मौत

Sun, 08 Mar 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Khalasi died due to truck overturning
ट्रक पलटने से खलासी की मौत
विज्ञापन

लौंदा गांव के समीप की घटना चार घंटे की मशक्कत के बाद निकला ट्रक के नीचे दबा शव
लकड़ी लादकर लौंदा के ईट भट्ठे पर जा रह था
ट्रक संवाद न्यूज एजेंसी
नियामताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत लौंदा गांव के समीप शुक्रवार को आधी रात के बाद अनियंत्रित होकर ट्रक पलटने से दबकर खलासी चंद्रजीत की मौत हो गई। चालक ने किसी तरह जान बचाई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से जेसीबी की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

अलीनगर के हसनपुर गांव निवासी संदीप बिंद ट्रक चालक है और वह ट्रक पर लकड़ी लादकर शुक्रवार को आधी रात के बाद लौंदा गांव स्थित ईंट भट्ठे के लिए चला था। ट्रक पर उसका भांजा चंद्रजीत (18) निवासी नीबी खुर्द बबुरी खलासी के रूप में साथ में चला। रात दो बजे के करीब बूंदा बांदी शुरू हो गई और कच्चे रास्ते पर कीचड़ की स्थिति हो गई। इससे ट्रक बेकाबू होकर तालाब के समीप खेतों में बाई ओर पलट गया। ट्रक पलटने से खलासी चंद्रजीत उसमें दब गया। किसी तरह चालक की जान बची। उसने शोर मचाया तो आस पास के लोग एकत्र हो गए। लोगों की सूचना पर लौंदा चौकी इंचार्ज रमेश प्रताप सिंह दल बल के साथ पहुंच गए लेकिन ट्रक के नीचे दबे चंद्रजीत को नहीं निकाला जा सका। इसके बाद जेसीबी मंगा कर चार घंटे की मशक्कत कर ट्रक को सीधा किया गया और शव को बाहर निकाला। लिखा पढ़ी के बाद पुलिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक के घर पर परिवार वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed