फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Keep the arrangement of cows shelter: DM

गौवंश आश्रय स्थलों पर दुरूस्त रखें व्यवस्थाएं: डीएम

Fri, 15 Jan 2021 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Keep the arrangement of cows shelter: DM
चंदौली। शीतलहर शुरू होते ही जनमानस से लेकर पशु पक्षी सभी बेहाल हैं। सर्द को देखते हुए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर गोवंश आश्रय स्थलों का हाल जाना। उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि सभी गौशालाओं में साफ-सफाई, चारा-पानी, ठंड से बचने के लिए आवश्यक प्रबंध, नियमित जांच एवं दवाओं का समुचित व्यवस्था किए जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि निराश्रित पशुओं को इच्छुक पशुपालकों को हैंडओवर करें और उनको सरकार द्वारा दी जा रही भरण-पोषण के रूप में 3600 रूपये भी प्रतिमाह भेजी जाय। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारी को आवश्यकतानुसार अतिरिक्त गौ शालाओं हेतु जमीन निश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नामित पशुचिकित्सक प्रतिदिन गोेवंश स्थल का भ्रमण करते रहे कोई पशु ठंड से बीमार न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाय। जिलाधिकारी ने नेकनामपुर आश्रय स्थल में तार से बाउंड्री करने, कठौरी में बाउंड्री बनवाने, पशुओं का टीकाकरण व जिओटैगिंग शत-प्रतिशत कराने की नसीहत दी। चारा के बजट की मांग पहले किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजितेन्द्र नारायण, डा. आरके मिश्रा, भोलेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed