फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kalyan Singh used to have a close relationship with even the younger workers of the party.

पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओं से भी आत्मीय जुड़ाव रखते थे कल्याण सिंह

Tue, 24 Aug 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Kalyan Singh used to have a close relationship with even the younger workers of the party.
चकिया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और कई राज्यों के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के निधन से कार्यकर्ता मर्माहत हैं। सोमवार को जगह जगह हुई सभा में पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कल्याण सिंह पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओं से भी आत्मीय संबंध रखते थे। उनके जाने से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय नगर के निर्भयदास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भाजपा चकिया मंडल तथा चकिया दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान एवं हिमांचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सभा में भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे। राम मंदिर के लिए उन्होंने अपनी सरकार को भी बलिदान कर दिया। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री
विज्ञापन

रहते हुए उन्होंने नकल अध्यादेश लागू कर नौनिहालों के भविष्य को अच्छा बनाने का प्रयास किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष कुंदन गोंड, कैलाश प्रसाद जायसवाल, संदीप गुप्ता, विजय विश्वकर्मा, राजकुमार जायसवाल, सुशील जायसवाल, मनोज जायसवाल, सुशील पांडेय, संदीप मौर्या, रवि गुप्ता, सारांश केशरी, मनोज, अमिल सिंह, बबलू चौहान, कैलाश प्रसाद जायसवाल रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार भाजपा स्थानीय इकाई की ओर से आयोजित सभा में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। मण्डल अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कल्याण सिंह का जाना पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है।कल्याण सिंह को लोग प्यार से बाबू जी भी कहते थे। इस मौके पर राजेश सिंह, मिथिलेश उपाध्याय, अनुग्रह नारायण सिंह, सूर्य नारायण चौबे, प्रकाश मौर्य, राज कुमार मोदनवाल, अरविंद द्विवेदी, दिनेश तिवारी, हृदय नारायण सिंह , सनी चौहान, हरिराम मौर्य, इंद्रमणि दुबे, सुशील कुमार तिवारी, रिंकू विश्वकर्मा रहे। इसी तरह स्थानीय बाजार के बस स्टैंड चौराहे पर शोक सभा में कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर रविशंकर तिवारी, श्यामनारायण तिवारी, बीडीसी सदस्य अरुण कुमार गुप्ता, रविशंकर तिवारी, रमेश मौर्या, कृपाशंकर तिवारी, श्यामनारायण, सुनील गुप्ता, श्यामबिहारी पाल, सत्यनारायण यादव, मुनिलाल, कमलेश चौहान, रामविलास पांडेय, प्रेम तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed