{"_id":"677a9924a92e512c4c071529","slug":"journalists-take-out-candle-march-demanding-death-penalty-for-journalist-mukesh-chandrakar-s-killers-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli : पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्यारों को फांसी देने की मांग, पत्रकारों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli : पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्यारों को फांसी देने की मांग, पत्रकारों ने निकाला कैंडल मार्च
Sun, 05 Jan 2025 08:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 05 Jan 2025 08:07 PM IST
सार
पत्रकार मुकेश के हत्यारों को सजा देने की मांग को लेकर मार्च निकाला गया और हत्यारों को सख्त सजा देने की मांग की गई।
विज्ञापन
पत्रकारों ने निकाला कैंडल मार्च
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में चंदौली जिले के पत्रकारों ने रविवार की शाम कैंडल जलाकर पैदल मार्च निकालते हुए विरोध जताया। दरअसल बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का विरोध चंदौली जिले में भी देखने को मिला। जिले के विभिन्न अखबारों, चैनलों, यूट्यूब, प्रिंट मीडिया के पत्रकारों ने पीडीडीयू नगर के जीटी रोड स्थित सुभाष पार्क से रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया तक घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पत्रकारों ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की और भारत सरकार से मांग किया कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए ताकि इस तरह के पत्रकारों पर हो रहे हमले पर रोक लग सके और हमलावरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो सके। कैंडल मार्च जुलूस में मुख्य रूप से कृष्णकांत गुप्ता, आनंद सिंह, राजेश गोस्वामी, अशोक जायसवाल, समर बहादुर, कृष्णा गौंड,आनंद सिंह, फैयाज अंसारी, रंधा सिंह, सुनील यादव, मनमोहन कुमार, जयशंकर तिवारी, विजय कुमार गुप्ता, प्रमोद अग्रहरी, अशोक कुमार जायसवाल रहे।
विज्ञापन