फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Issues related to land dispute dominated the resolution day

Chandauli News: समाधान दिवस में छाए रहे भूमि विवाद से जुड़े मुद्दे

Sun, 14 Jul 2024 02:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Issues related to land dispute dominated the resolution day
माह के दूसरे शनिवार को जिले के सभी थानों पर आयोजित समाधान दिवस में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की अधिकता रही। सभी थानों पर कुल 134 शिकायतें मिली। इसमें पुलिस से संबंधित बीस जबकि राजस्व से संबंधित 114 मामले रहे। इसमें कुल 57 मामलों का समाधान किया गया। इसमें पुलिस से संबंधित 13 जबकि राजस्व से संबंधित 44 मामले रहे। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मुगलसराय कोतवाली में लोगों की फरियाद सुनी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने इलिया थाने पर लोगों की समस्याओं का समाधान किया।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली में एसपी आदित्य लांग्हे की मौजूदगी में कुल 22 मामले आए। सभी मामले भूमि विवाद से संबंधित रहे। एसपी ने एक मामले का समाधान किया। वहीं 21 मामलों के समाधान के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की। इस दौरान सीओ अनिरुद्ध सिंह, कोतवाल विजय बहादुर आदि रहे। इलिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एएसपी अनिल कुमार ने लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान राजस्व और पुलिस से संबंधित कुल चार प्रार्थना पत्र मिले। इसमें सभी शिकायती पत्रों को संबंधित विभागों को दे दिया गया। इसके पूर्व एएसपी अनिल कुमार ने संपूर्ण समाधान और थाना समाधान रजिस्टर, आइजीआरएस रजिस्टर पर पूरा ब्योरा दर्ज न होने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

धीना संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना पर आयोजित समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित तीन प्रार्थना पत्र मिले। इसमें किसी का समाधान नहीं हुआ। वहीं पिछले समाधान दिवस के तीन प्रार्थना पत्रों का समाधान कराया गया। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार स्थानीय कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह और एसडीएम अनुपम मिश्रा ने फरियादियों की शिकायत सुनी। इस दौरान कुल 12 प्रार्थना पत्र में चार का मौके पर समाधान किया गया। इस दौरान धरहरा में आराजी नंबर 587 खलिहान की भूमि पर दो बार मना करने के बाद भी अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के एसडीएम ने निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सकलडीहा आराजी नंबर 421 और 419 पर अवैध कब्जा को लेकर अवनीश कुमार गौतम ने शिकायत किया। अधिकारियों ने क्षेत्रीय लेखपाल को कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये। इस मौके पर तहसीलदार राहुल सिंह, कोतवाल संजय कुमार सिंह, महिला दरोगा गुड़िया यादव, लेखपाल चंदन यादव, रंजना सिंह, विनय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed